11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIR और CEC के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

Congress Protest in Delhi: SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदर्शन से पहले हाईकमान के साथ बैठक में आंदोलन की रणनीति तय होगी।
2 min read
Google source verification
Congress High Command Meeting

दिल्ली में कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन की तैयारी (Photo Source- Patrika)

Congress High Command Meeting: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आज शाम रवाना होंगे। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के विधायकों को दिल्ली बुलाया है। प्रदर्शन से पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं और छत्तीसगढ़ के विधायकों के बीच बैठक होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

India Alliance Protest: दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदर्शन की बनेगी रणनीति

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के कांग्रेस विधायक आज शाम 6:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद पार्टी मुख्यालय में हाईकमान के साथ बैठक प्रस्तावित है। बैठक में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि पार्टी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की भी तैयारी कर रही है।

SIR को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रही है। पार्टी इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस मतदाता सूची की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाएगी। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के नेताओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमरजीत भगत बोले- चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है और देश में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। भगत ने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना है, लेकिन उनके अनुसार आयोग सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में इस मुद्दे पर विरोध हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के साथ युवा वर्ग के लोग भी आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भी कई नेता दिल्ली जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी

कांग्रेस सोमवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी में जुटी है। हालांकि, मार्च के अंतिम कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी की बैठक में रणनीति तय की जाएगी। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं के दिल्ली पहुंचने के बाद आंदोलन की आगे की रूपरेखा स्पष्ट होने की संभावना है। SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर होने वाला यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।