13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Breaking News: झारखंड के पास भीषण सड़क हादसा, राजनांदगांव के परिवार के 3 लोगों की मौत

Mangalam Motors Rajnandgaon: झारखंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे में राजनांदगांव के एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Breaking News

CG Breaking News: झारखंड के पास भीषण सड़क हादसा(photo-patrika group)

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जुड़े एक परिवार के साथ झारखंड के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर CG 13 CA 0751 बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कार सवार लोग राजनांदगांव के मंगलम् मोटर्स संचालक के परिजन बताए जा रहे हैं।

Three Dead in Road Accident: कार में सवार थे पांच लोग

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर CG 13 CA 0751 बताया जा रहा है। कार में प्रदीप सिंह, अमृत कौर, सिमरन कौर, हरमन कौर और अमनदीप कौर सवार थे। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

राजनांदगांव के परिवार से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई कार में सवार लोग राजनांदगांव के मंगलम् मोटर्स के संचालक के परिजन बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की खबर से परिवार और परिचितों में चिंता का माहौल है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हादसे के कारणों की जानकारी का इंतजार

फिलहाल हादसे के सटीक स्थान, मृतकों और घायलों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि तथा दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।