24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sukhdev Bhagat Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत, 27 से 29 सितंबर तक रहेगा प्रवास

Congress State Incharge Sukhdev Bhagat: कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत 27 से 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस पदाधिकारियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
2 min read
Google source verification
Sukhdev Bhagat Chhattisgarh Visit

Sukhdev Bhagat Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत(photo-patrika)

Sukhdev Bhagat Chhattisgarh Visit: कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी और लोकसभा सांसद सुखदेव भगत 27 से 29 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके प्रवास का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दौरे के दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा फ्रंटल संगठनों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों से भी चर्चा करेंगे। सुखदेव भगत कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Sukhdev Bhagat Visit: 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे

कार्यक्रम के अनुसार सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाएंगे। शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद शाम 6:30 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक प्रस्तावित है। दिनभर के कार्यक्रम के बाद वे रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक

28 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसके बाद फ्रंटल संगठनों और विभागों के प्रमुखों के साथ दोपहर 2 बजे से बैठक निर्धारित है। शाम 4 बजे कनेक्ट सेंटर टीम के साथ बैठक होगी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक सेटअप को लेकर ब्रीफिंग होगी। रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर और चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रायपुर में ही रात्रि विश्राम होगा।

PCC पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

29 सितंबर को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। दोपहर 12 बजे PCC अनुशासन समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद दोपहर 1 बजे से शाम 4:30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी।

शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक कोर कोऑर्डिनेशन बैठक होगी। इसमें सुखदेव भगत के अलावा AICC सचिव एस.ए. संपत कुमार, AICC सचिव जरिता लैटफ्लांग, AICC संयुक्त सचिव विजय जांगिड़, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शामिल होंगे।

29 सितंबर की शाम दिल्ली रवाना होंगे

दौरे के अंतिम दिन शाम 6:30 बजे चाय के साथ प्रवास का समापन होगा। इसके बाद शाम 7:15 बजे सुखदेव भगत रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से नई दिल्ली जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग