नाइजर में हमला: चार लोगों की मौत, जिहादियों पर अटकी शक की सुई
- शुक्रवार को आतंकियों ने किया हमला
- चार लोगों की मौत, सात लापता
- बोको-हरम आतंकियों पर शक

अबुजा। दक्षिण पूर्वी नाइजर में शुक्रवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि बोको-हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने शुक्रवार को हमला किया था, इसमें चार लोगों के मौत की जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही हमले के बाद से सात लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह गांव था निशाने पर
इस बारे में एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी है। इस बारे में उत्तरपूर्व नाइजीरिया की सीमा पर स्थित दिफा क्षेत्र पर तैनात एक प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए लोगों में से दो व्यक्ति नाइजर से और दो नाइजीरिया से थे। उन्होंने बताया कि इस हमले का निशाना बोसो गांव के पास स्थित गारिन-अमादोऊ था।
बीते चार सालों में हुए हैं कई हमले
प्रतिनिधि की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले के बाद सात लोग लापता हो गए हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल है। यही नहीं हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। आपको बता दें कि साल 2015 के बाद से लेक चाड के पास बसे बोसो गांव में कई बार इस तरह के हमले हुए हैं। आतंकवादी संगठनों में बोको-हरम के आतंकी यहां सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को बोसो का एक निवासी आत्मघाती हमले में मारा गया था। उस हमले का भी जिम्मेदार भी बोको-हरम बताया गया था।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Africa News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi