scriptलीबिया में नाव पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका, 16 को बचाया गया | boat sink in Libya: About 100 people died | Patrika News
अफ्रीका

लीबिया में नाव पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका, 16 को बचाया गया

लीबिया में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में डूब गई। जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्लीJun 30, 2018 / 10:06 am

mangal yadav

file pic

लीबिया में नाव पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका, 16 को बचाया गया

त्रिपोलीः लीबिया में नाव पलटने से 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय मीडिया ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया है कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई थी और इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। एक पीड़ित के मुताबिक, नाव में अफ्रीका और अरब देशों के लगभग 125 लोग सवार थे, जिसमें दर्जनभर महिलाएं और बच्चे भी थे।

ये भी पढ़ेंः भू-मध्य सागर में नाव पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका

ऐसे होते हैं हादसे
लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं। बता दें कि समुद्र के रास्ते दूसरे देशों में जाने वाले दुनियाभर के प्रवासियों के लिए लीबिया एक मुख्य पड़ाव है। यहां से लोग नाव या छोटे-छोटे जहाजों पर सवार होकर यूरोप जाने की कोशिश करते हैं। बताया जाता है कि तस्करों की नाव में सवार होने वाले लोगों को अक्सर ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि जर्जर नाव होने की वजह से अक्सर समुद्र में डूब जाती हैं जिससे बड़ी संख्या में लोग मारे जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः लीबिया: पाकिस्तानी नागरिकों को ले जा रही नाव डूबी, 90 के डूबने की आशंका
पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे
इससे पहले इस साल फरवरी में लीबिया के समुद्र में तस्करों की एक नौका के पलट जाने से 90 लोगों मारे गए थे। नौका में ज्यादातर पाकिस्तावी प्रवासी सवार थे। इसी महीने 11 जून को लीबिया तट पर नौका पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। नवबंर 2016 में लीबिया के तट के पास जहाज डूबने से 110 प्रवासी मारे गए थे। उस समय भी क्षमता से अधिक 140 लोग जहाज में सवार थे।

Home / world / Africa / लीबिया में नाव पलटने से 100 लोगों के मरने की आशंका, 16 को बचाया गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो