scriptनाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 86 की मौत, 62 घायल | Boko Haram killed 86 in Nigeria, burnt several houses | Patrika News
अफ्रीका

नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 86 की मौत, 62 घायल

कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया के एक गांव पर हमला कर 86 लोगों को मौत के घात उतार दिया

Feb 01, 2016 / 10:56 am

सुनील शर्मा

Boko haram attack in nigeria

Boko haram attack in nigeria

दलोरी। कुख्यात आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया के एक गांव पर हमला कर 86 लोगों को मौत के घात उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने शनिवार को मैदुगुरी शहर के दलोरी गांव में लोगों को गोलियों का निशाना बनाया और फिर घरों को आग लगा दी। मरने वालों में महिलाएं, बच्चे शामिल हैं।

नाइजीरिया आर्मी के स्पोक्सपर्सन कर्नल मुस्तफा के मुताबिक आतंकी दो कारों और एक बाइक पर सवार थे। उन्होंने खुले में गोलियां चलाईं और घरों को आग लगा दी। इसी तरह के अन्य हमले में गमोरी गांव में तीन महिला आत्मघाती हमलावरों ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। आतंकी सेना के जवानों के वहां पहुंचने से पहले ही भाग गए।

एक चश्मदीद मलाम मासा दलोरी ने बताया, “हम लोग घरों के बाहर बैठे थे। थोड़ी देर में हमारी प्रेयर शुरू होने वाली थी। तभी हमने बंदूक चलने की आवाज सुनी। कुछ देर में टेररिस्ट गांव में घुस गए। उन लोगों ने खुलेआम गोली चलाना शुरू कर दिया। कई लोग भागकर छिप गए। दूसरे दिन जब सुबह लौटकर आए तो हर तरफ तबाही का नजारा था।”

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक रविवार तक 86 शव बरामद हो चुके थे जबकि 62 लोगों को मैदगुरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यूरोपियन यूनियन ने हमले की निंदा की है।

Home / world / Africa / नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 86 की मौत, 62 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो