scriptमिस्र के राष्ट्रपति ने माना कि रूसी विमान को ISIS ने मार गिराया था | Egyptian president admitted that the russian plane was downed by ISIS | Patrika News
अफ्रीका

मिस्र के राष्ट्रपति ने माना कि रूसी विमान को ISIS ने मार गिराया था

रूसी विमान एयरबस ए-321 को मार गिराने के बाद यह पहली बार है कि सीसी ने इस बात की पुष्टि की है

Feb 25, 2016 / 12:56 pm

पुनीत पाराशर

Egyptian President

Egyptian President

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह सीसी ने माना कि पिछले साल 31 अक्टूबर को रूसी यात्री विमान को आतंकवादियों ने मार गिराया था, हालांकि इससे कुछ महीने पहले उन्होंने विमान को गिराने के ISIS के दावे को खारिज किया था।

क्या आतंकवाद का अंत हो गया? नहीं ऐसा नहीं हुआ है-
सीसी ने टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि क्या आतंकवाद का अंत हो गया? नहीं ऐसा नहीं हुआ है, लेकिन यह तभी होगा जब हम एकजुट होंगे। क्या विमान को मार गिराने के जिम्मेदार व्यक्ति का मकसद मिस्र के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाना था? नहीं, मकसद रूस, इटली और दूसरे देशों के साथ संबंधों को नुकसान पहुंचाना था।

पहली बार सीसी ने की इस बात की पुष्टि की-
रूसी विमान एयरबस ए-321 को मार गिराने के बाद यह पहली बार है कि सीसी ने इस बात की पुष्टि की है कि इस घटना को आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। विमान के मलबे प्रायद्वीप में गिरे थे और इस घटना में विमान में सवार सभी 224 लोग मारे गए थे। ISIS ने विमान को मार गिराने का दावा किया था लेकिन उस वक्त सीसी ने इसे दुष्प्रचार करार दिया था।

Home / world / Africa / मिस्र के राष्ट्रपति ने माना कि रूसी विमान को ISIS ने मार गिराया था

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो