scriptनाइजीरिया में बाढ़ से भारी तबाही, कम से कम 100 लोगों की मौत | Heavy devastation caused by floods in Nigeria, 100 deaths | Patrika News
अफ्रीका

नाइजीरिया में बाढ़ से भारी तबाही, कम से कम 100 लोगों की मौत

बाढ़ से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं।

नई दिल्लीSep 17, 2018 / 05:46 pm

mangal yadav

अबुजाः नाइजीरिया में आई बाढ़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश की वजह से नाइजर और बेनयू नदियों में बाढ़ आ गई, जिसकी वजह से देश में दो हफ्तों से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ से ग्रामीण इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मध्य और दक्षिण नाइजीरिया में बाढ़ से खेती बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ से सबसे ज्यादा नाइजर राज्य प्रभावित है, जहां 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सरकार ने नदियों के किनारे के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है।
बाढ़ को आपातकाल घोषित करने पर विचार
नाइजीरियाई अधिकारी बाढ़ को आपातकाल स्थिति घोषित करने पर विचार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में फिर बाढ़ की संभावना बनी हुई है। इसलिए आपातकाल स्थिति घोषित होने से पीड़ित लोगों को काफी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ पीड़ित के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां भेजने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि बाढ़ से बीमारियों के पनपने की आशंका है।
बाढ़ से भारी तबाही
नाइजीरिया में भीषण बाढ़ के प्रकोप से 30 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। नाइजीरिया के दक्षिणी राज्य एडो के पूर्वी और मध्य भाग से तीस हजार लोगों को विस्थापित किया गया है। इन लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भीषण बाढ़ से उडाबा, एनेबेट, यूसोमेग्बे, उडुचिज़ जैसे समुदाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्थानीय लोगों आरोप है कि अभी तकउनको सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली है। उधर स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य पदार्थ, दवा की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं, बच्चो और वृद्धों की स्थिति सबसे दयनीय है। बता दें कि नाइजीरिया में बाढ़ से हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। साल 2012 में आई बाढ़ में 363 लोगों की मौत हो गई थी और 21 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।

Home / world / Africa / नाइजीरिया में बाढ़ से भारी तबाही, कम से कम 100 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो