scriptकेन्या में बस पलटने से हादसा, अबतक 42 की मौत | Kenya bus accident more than 40 people died | Patrika News
अफ्रीका

केन्या में बस पलटने से हादसा, अबतक 42 की मौत

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बस की छत टूट चुकी है

Oct 10, 2018 / 04:23 pm

Shweta Singh

नैरोबी। पश्चिमी केन्या में बुधवार को एक भयानक बस हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई। रिफ्ट वैली के प्रांतीय यातायात अधिकारी जीरो एरोम ने आशंका जताई है कि हादसे में घायल लोगों की स्थिति गंभीर होने से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया, दुर्घटना में 40 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस की छत पूरी तरह टूट चुकी है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना पश्चिमी केरिचो काउंटी के पास हुई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया, बस नैरोबी से पश्चिम शहर काकामेगा जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के वक्त उसमें 52 यात्री सवार थे। इसमें 10 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया

केन्या रेड क्रॉस सोसायटी ने इस घटना के बारे में टि्वटर पर जानकारी साझा की है। अपनी पोस्ट लिखा है कि यह दुखद हादसा है। इसके कारणों की अभी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हर साल सड़क हादसों में हजारों की मौत

केन्या सरकार के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 3,000 लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन का आंकड़ा इससे अलग है। उनके मुताबिक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या 12,000 तक पहुंच जाती है।

Home / world / Africa / केन्या में बस पलटने से हादसा, अबतक 42 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो