scriptआखिर इन लोगों ने क्यों कर इस महिला की पिटाई | After all, why do these people beat this lady | Patrika News
अगार मालवा

आखिर इन लोगों ने क्यों कर इस महिला की पिटाई

सुसनेर विकासखंड के ग्राम गणेशपुरा में एक महिला को ग्राम के कुछ लोगों ने डाकन समझकर लकड़ी-डंडों से पीटा और घर से बाहर लेकर आए।

अगार मालवाApr 07, 2019 / 01:20 am

Ashish Sikarwar

patrika

सुसनेर विकासखंड के ग्राम गणेशपुरा में एक महिला को ग्राम के कुछ लोगों ने डाकन समझकर लकड़ी-डंडों से पीटा और घर से बाहर लेकर आए।

सुसनेर. आज के युग में भी अंधविश्वास जिंदा है। इसका एक उदाहरण शुक्रवार रात देखने को मिला। सुसनेर विकासखंड के ग्राम गणेशपुरा में एक महिला को ग्राम के कुछ लोगों ने डाकन समझकर लकड़ी-डंडों से पीटा और घर से बाहर लेकर आए। मारपीट की इस घटना में महिला के परिवार के दो बच्चे को भी नहीं छोड़ा। घटना के बाद महिला के पति ने शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गणेशपुरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात्रि 10 बजे की बात है। वह घर के बाहर चाचा कि किराने की दुकान पर बैठा था। तभी ग्राम के वली मोहम्मद पिता पीर खां, गुल मोहम्मद पिता पिता अमीर खां, आबिद पिता गुल मोहम्मद तथा जाकिर पिता ईदे खां लकड़ी लिए मेरे घर की तरह जाते दिखे तो मैं उनके पीछे गया। ये घर पहुंचते ही दरवाजा बाजाने लगे तथा जोर से धक्का मारकर अंदर घुस गए। इसी बीच रमजानी पिता पीर खां, शौकत पिता अमीर खां, हकीम पिता रमजानी भी आ गए। सभी मेरी पत्नी से कहने लगे कि तू डाकन है तथा हमारी बच्ची मुस्कान को खा गई। इसके बाद मेरी पत्नी व एक बच्चे को घर से निकालकर घसीटते हुए अपने घर ले गए तथा वहां कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद महिला के पति ने डायल 100 को फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर महिला को कमरे से निकाला। घटना के समय महिला के परिवार के अन्य सदस्य शादी में गए थे। घटना के बाद ग्राम में दहशत का माहौल है।
भोजन बनाते समय महिला झुलसी
शुजालपुर. केवड़ाखेड़ी में शनिवार सुबह खाना बनाते समय महिला झुलस गई। टीना (24) पति देवीसिंह निवासी केवड़ाखेड़ी शनिवार को घर में खाना बना रही थी। दौरान वह आग की चपेट में आ गई। गांव के ही राजेंद्र परमार ने 108 एम्बुलेंस पर सूचना दी। 108 के संजय शर्मा एवं पायलेट मोहन मालवीय ने महिला को प्राथमिक उपचार देते हुए शुजालपुर सिविल अस्पताल भर्ती कराया, महिला ज्यादा जल चुकी थाी। इस कारण महिला को भोपाल रेफर किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो