scriptदिल्ली से उज्जैन पहुंचेगा भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा 31 जनवरी को | BJP's strongman Manohar oontwal dies | Patrika News
अगार मालवा

दिल्ली से उज्जैन पहुंचेगा भाजपा नेता मनोहर ऊंटवाल का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा 31 जनवरी को

Agar Malwa: आगर से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया। सुबह उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

अगार मालवाJan 30, 2020 / 01:08 pm

Lalit Saxena

BJP's strongman Manohar oontwal dies

Agar Malwa: आगर से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया। सुबह उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

आगर मालवा. आगर से बीजेपी विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन हो गया। सुबह उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते इंदौर में भर्ती कराया था, जिसके बाद 4 दिन पहले ही उन्हें हालत बिगडऩे पर दिल्ली शिफ्ट किया गया था, उनके निधन की खबर लगते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे
1963 में धार जिले के बदनावर में जन्में मनोहर ऊंटवाल पांच बार विधायक और एक बार सांसद रहे। वे 1988 से 2014 के बीच चार बार विधायक रहे। 1986 में पार्षद चुनाव जीतकर उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरियर शुरू किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में देवास संसदीय सीट से सांसद थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें आगर-मालवा से टिकट दिया था। ऊंटवाल भाजपा के कद्दावर नेता थे। शिवराज मंत्री मंडल में भी मंत्री रहे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है।

बीजेपी नेताओं में शोक की लहर
मनोहर ऊंटवाल के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और भाजपा के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। स्थानीय भाजपा नेताओं में पूर्व मंत्री व विधायक पारस जैन, डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया आदि ने शोक जताया है।

अंतिम यात्रा 31 जनवरी को
मनोहर ऊंटवाल की अंतिम यात्रा 31 जनवरी को सुबह 11 बजे उनके आलोट स्थित स्वनिवास से निकलेगी। प्रवक्ता सचिन सक्सेना ने बताया 30 जनवरी को शाम 5 बजे दताना-मताना हवाई पट्टी पर विमान द्वारा उनका पार्थिव शरीर उज्जैन लाया जाएगा। इसके बाद खुले वाहन में रखकर उनके पार्थिव शरीर को पहले आगर और बाद में आलोट ले जाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो