6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया अस्पताल : ट्रॉमा सेंटर के सभी 23 एसी खराब, पंखे भी बंद…देखिए तस्वीरें

मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर को ही उपचार की दरकार है। ट्रॉमा सेंटर में मरीज दर्द से साथ गर्मी से आहत हैं। ट्रॉमा सेंटर के सभी 20 बेड फुल हैं, लेकिन यहां लगे सभी एसी खराब पड़े हैं। दो बेड के बीच में एक पंखा है, लेकिन अधिकांश खराब हैं। इसके चलते तीमारदार मरीज को गर्मी से बचाने के लिए घर से पंखा ला रहे हैं। वार्ड में न्यूरो, ऑर्थो व सर्जिकल के मरीज भर्ती हैं। कई मरीजों को तो परिजन ही पंखी करते हुए दिखे। वार्ड प्रभारी ने दो बार अस्पताल प्रशासन को लिख कर दे दिया, लेकिन उन्हें ठीक नहीं कराया गया। ट्रॉमा सेंटर में छत के ऊपर एमआईसीयू वार्ड से पानी टपकता है, इसके चलते पंखे खराब हो चुके हैं। वार्ड स्टाफ की शिकायत के बाद छत के ऊपर भरे गंदे पानी की सफाई करवाई। अब यहां नए पंखे लगाए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

नए अस्पताल स्थित ट्रोमा वार्ड के बंद पड़े एसी और पंखे जिसके चलते भर्ती मरीजों को पंखों की खुद व्यवस्था करनी पड़ रही है।

नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती मरीज, जो इन दिनों गर्मी से परेशान हैं।

नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बंद पड़ा पंखा।

नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में खराब एसी व बंद पंखों के कारण घर से लाना पड़ा पंखा।

नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में मरीज को हवा करता तीमारदार।

नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बंद पड़ा पंखा। नए अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में बंद पड़ा एसी।