scriptElection 2019 : video : आगर में साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे राष्ट्र भक्त थे | controversial statement of Sadhvi Pragya, Nathuram Godse was a nation | Patrika News
अगार मालवा

Election 2019 : video : आगर में साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे राष्ट्र भक्त थे

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगर में रोड शो के दौरान गुरुवार को यह बयान दिया कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।

अगार मालवाMay 16, 2019 / 07:16 pm

Lalit Saxena

sadhvi pragya

sadhvi pragya

आगर मालवा. साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आगर में रोड शो के दौरान गुरुवार को यह बयान दिया कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने नाथूराम गोडसे को आतंकवादी बताने वाले लोगों से खुद के गिरेबां में झांकने को कहा है।

साध्वी ने यह भी कहा…
साथ ही यह भी कहा कि हमेशा से कांग्रेस ने आतंकियों को सम्मानित किया और उनका साथ दिया है, देश भक्तों को प्रताडि़त किया है। कभी उनको जी कहती है तो कभी साहिब, ये उनका चरित्र है। इस बार जनता जवाब देगी, क्योंकि ये जो चुनाव है, वह देश भक्ति का चुनाव है। देश का जो पूज्य है, भगवा रंग उसके सम्मान के लिए है, नारी के सम्मान के लिए है। सैनिकों के सम्मान के लिए है। जगजाहिर है कि जाकिर नाइक आतंकी है, जितने भी आतंकी हैं, सबको सम्मानित शब्दों का इस्तेमाल करती है। बंगाल की चुनावी हिंसा बहुत ही निंदनीय है, ममता के शासनकाल में जिस तरह अराजकता फैली है, चुनाव आयोग ने बहुत अच्छा निर्णय लिया और ऐसे इनको कंट्रोल किया जाएगा।

विवादित बयान पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने आगर मालवा में बड़ा और विवादित बयान दिया है, जब साध्वी प्रज्ञा सिंह से यह पूछा गया कि आप नाथूराम गोडसे का समर्थन करती हैं, तो उन्होंने अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रज्ञासिंह के बयान ने भारतीय राजनीति में भूचाल ला दिया है, उनके इस बयान ने जहां राजनीति गरमा दी, वहीं भाजपा को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।

बयान पर बोले कांग्रेस सचिव गुड्डू लाला
साध्वी प्रज्ञासिंह के विवादित बयान पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव गुड्डू लाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा और संघ आतंकवादियों को महामंडित करने का काम करते हैं, गुड्डू लाला ने कार्रवाई करने की मांग भी की। साध्वी मध्यप्रदेश के आगर मालवा में एक रोड शो के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते बोल रही थीं। इससे पहले भी एटीएस प्रमुख शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए बयान ने प्रज्ञा को कटघरे में खड़ा कर दिया था।

कानड़ में साध्वी का जगह-जगह
आगर मालवा के कानड़ में गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रोड शो करने के बाद शाजापुर जाते समय अल्प समय के लिए रुकीं, तो उनका जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-धमाके व आतिशबाजी के साथ स्वागत कर जय जय सियाराम घोष के साथ स्वागत किया गया। मंडी चौराहा, पुराना बस स्टैंड पर युवाओं के हाथों में भगवा ध्वज लहरा रहे थे।

Home / Agar Malwa / Election 2019 : video : आगर में साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, नाथूराम गोडसे राष्ट्र भक्त थे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो