scriptपार्टी से मिला ग्रीन सिग्रल, लौटी मुस्कान | Green Signel gabe party, smiles back | Patrika News
अगार मालवा

पार्टी से मिला ग्रीन सिग्रल, लौटी मुस्कान

अच्छी छवि से मिला वापस मौका : मुरलीधर पाटीदार

अगार मालवाNov 03, 2018 / 12:18 am

Lalit Saxena

patrika

mp election,

आगर-मालवा. वर्ष २०१३ तक एक शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाने तथा अपने शिक्षक साथियों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले तत्कालीन शिक्षाकर्मी संघ प्रांताध्यक्ष मुरलीधर पाटीदार को भाजपा ने अचानक वर्ष २०१३ विधानसभा चुनाव में सुसनेर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बना दिया था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के करीबी होने और क्षेत्र में अच्छी छवि होने के कारण पार्टी ने पाटीदार पर भरोसा करते हुए वापस अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रोफेशन : खेती एवं राजनीति।
सोशल मीडिया : निरंतर फेसबुक पर सक्रिय, कभी-कभी ट्विटर पर भी सक्रिय।
पहचान: विधायक के रूप में।
राजनीतिक अनुभव: वर्ष २०१३ में शैक्षणिक कार्य छोड़ राजनीति में उतरे।
कॅरियर का ग्राफ : विधायक बनने के बाद निरंतर क्षेत्र के विकास में जुटे रहे। संगठन से पटरी नहीं बैठने के कारण कभी-कभी सुर्खियों में भी रहे।
रिकॉर्ड: विधायक रहते हुए आम लोगों से निरंतर संवाद, हजारों करोड़ की लागत से कुंडालिया जलाशय की सौगात। वहीं युवाओं में सक्रिय।
लाइफ स्टाइल : कुर्ता-पजामा पहनना, साधारण जीवन।
टिया : सुसनेर स्थित विधायक कार्यालय, दावतपुर स्थित गृह ग्राम तथा नलखेड़ा में कार्यकर्ताओं के आवास पर या बगलामुखी माता मंदिर, रात्रि में आगर स्थित आवास पर।
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या : किसी जमाने में सुसनेर क्षेत्र में संतरे की बंप पैदावार हुआ करती थी लेकिन जवाबदारों द्वारा किसानों की ओर ध्यान नहीं देने के कारण किसानों ने इस फसल से किनारा करना आरंभ कर दिया। बेरोजगारी के चलते युवा पलायन करने को मजबूर, किसानों के लिए फ्रूड प्रोसेसिंग यूनिट न होने से किसान परेशान।
&भाजपा ने पत्ते खोले हैं, लेकिन अभी कांग्रेस के पत्ते खुलने को बाकी हैं। कांग्रेस की घोषण के बाद ही मैं किसी वोट दूंगा इस तय करूंगा।
संतोष पुष्पद, सुसनेर
मतदान कलश यात्रा का आयोजन
शाजापुर. विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए शहर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न संगठन भी शासकीय विभागों का सहयोग करते हुए मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए पे्ररित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बीएसडब्ल्यू और महिला बाल विकास विभाग की ओर से मतदान कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस कलश यात्रा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सिर पर कलश और हाथों में मतदान के लिए जागरुक करने वाले नारे लिखी तख्तियां धारण की और लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कलश यात्रा स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ से शुरु होकर धोबी चौराहा, आदर्श कालोनी होती हुई पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी ने मतदाता जागरुकता के लिए शपथ भी ली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने मतदान संबंधी नारे भी लगाए। इस अवसर पर मनीषा सिसौदिया, उषा भावसार, ज्योति खत्री आदि उपस्थित रही।

Home / Agar Malwa / पार्टी से मिला ग्रीन सिग्रल, लौटी मुस्कान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो