scriptकड़कड़ाती ठंड में भी नहीं मिल पा रहा इस सरकारी सुविधा का सहारा | Supporting this government facility can not be found in the cold | Patrika News
अगार मालवा

कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं मिल पा रहा इस सरकारी सुविधा का सहारा

आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर पेशावर्ग से जुड़े हुए निर्धन लोगों के लिए नगर पालिका द्वारा सिंहस्थ के दौरान बस स्टैंड के पीछे दशहरा मैदान परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है।

अगार मालवाDec 24, 2018 / 12:10 am

Lalit Saxena

patrika

आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर पेशावर्ग से जुड़े हुए निर्धन लोगों के लिए नगर पालिका द्वारा सिंहस्थ के दौरान बस स्टैंड के पीछे दशहरा मैदान परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है।

आगर-मालवा. आर्थिक रूप से कमजोर एवं मजदूर पेशावर्ग से जुड़े हुए निर्धन लोगों के लिए नगर पालिका द्वारा लाखों की लागत से सिंहस्थ के दौरान बस स्टैंड के पीछे दशहरा मैदान परिसर में रैन बसेरा बनाया गया है। इस रैन बसेरे में जिन लोगों को आश्रय मिलना था वे लोग अब भी या तो खाली दुकानों के बरामदे में या फिर बस स्टैंड की प्रतीक्षालय में रात बिता रहे हैं। सिंहस्थ के दौरान नगर पालिका ने बस स्टैंड पर एक रैन बसेरा भवन इसलिए बनाया था कि जरूरतमंद लोग यहां पर आसानी से ठहर सके और रात बिता सके। सिंहस्थ के दौरान इसका कुछ दिनों तक उपयोग भी हुआ उसके बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जब दीनदयाल अंत्योदय मिशन के अंतर्गत अन्नपूर्णा भोजन व्यवस्था लागू हुई तो ५ रुपए में भरपेट भोजन कराने के लिए इस रैन बसेरे को भोजनशाला बना दिया गया। रैन बसेरे में एक साथ करीब १०० से २०० लोग आसानी से विश्राम कर सकते हैं। उनके लिए यहां बकायदा शौचालय की व्यवस्था भी है लेकिन निरंतर अनदेखी के कारण यह भवन अपनी मूल अवधारणा से ही भटक गया। जिन असहाय लोगों के लिए यह भवन बना था उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
बीत एक सप्ताह से जिले में शीतलहर
पिछले 8 दिनों से मौसम इतना अधिक ठंडा हो चुका है कि रात में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई निर्धन लोग खुले में रात बिताने को मजबूर हैं और आते-जाते तमाम जवाबदार लोग इनकी ओर देखते हुए निकल जाते है लेकिन कोई इन्हें सुविधा मुहैया नहीं कराता है। बस स्टैंड के पीछे नगर पालिका के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बनीं दुकानें खाली होने के कारण दर्जनों लोग यहां रात बिता रहे हंैं। यात्री प्रतीक्षालय भी पूरी तरह खुला हुआ है, फिर भी यहां रात्रि में दर्जनों लोगों को विश्राम करते हुए देखा जाता है।
यदि इन लोगों के लिए रैन बसेरा में व्यवस्था कर दी जाए तो संभवत: ये लोग ठंड से राहत पा लेंगे। रैन बसेरा में व्यवस्था की जाएगी। जो भी लोग रात्रि में बाहर खुले में सो रहे हैं उन लोगों को रैन बसेरा पहुंचाया जाएगा।
शकुंतला जायसवाल नगरपालिका अध्यक्ष

Home / Agar Malwa / कड़कड़ाती ठंड में भी नहीं मिल पा रहा इस सरकारी सुविधा का सहारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो