scriptआज रात 12 बजे मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव | Tonight at 12 o'clock Manega Krishna Janmotsav | Patrika News
अगार मालवा

आज रात 12 बजे मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा।

अगार मालवाSep 03, 2018 / 01:07 am

Lalit Saxena

patrika

सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा।

सुसनेर. सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा। रात 12 बजते ही चारों ओर नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंजने लगेंगे। पर्व पर नगर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। कृष्ण मंदिरों में अनुष्ठान, विशेष पूजन व यज्ञ होंगे। नगर में शैक्षणिक संस्थाएं शोभायात्रा निकालेंगी। सार्वजनिक स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा। पर्व को लेकर मंदिरों की सफाई, रंगरोगन व आकर्षक साज सज्जा हो रही है। बिजली रोशनी के साथ फूलों से भी मंदिरों को सजाया जाएगा।
यहां होंगे आयोजन
नगर के प्रमुख श्रीराम धर्मशाला मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही मटकी फोड़ आयोजन होगा। स्टेट बैंक चौराहा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, महूड़ी दरवाजा स्थित राधा कृष्ण मंदिर, मुरलीमनोहर, रामद्वारा, लक्ष्मीनारायण, जूनी कचहरी में दर्जी समाज के मंदिर, इतवारिया में चंवरे का मंदिर, नरबदिया नाला में श्री सूर्यवंशी रैदास मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे। रात 12 बजे महाआरती व महाप्रसादी होगी।
कृष्ण रूपी बच्चे फोड़ेंगे मटकी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा मटकी फोड़ स्पर्धा की जाएगी। इसमें छोटे-छोटे बच्चे राधा-श्रीकृष्ण के रूप में शृंगारित होकर स्कूल पहुंचेंगे। कृष्ण रूपी बच्चे मटकी फोड़ स्पर्धा में भाग लेंगे।
आज मनेगा नंदलाल का जन्मोत्सव आज मनेगा
शुजालपुर. बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को नगर सहित अंचलों में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के चलते देवालयों में आकर्षक साज-सज्जा कर भगवान का विशेष शृंगार कर मध्य रात्रि में पट खोलकर भजनों की प्रस्तुति के बीच जन्मोत्सव मनेगा। नगर स्थित लगभग सभी देवालयों में आयोजन होंगे। सिटी क्षेत्र में सर्व यादव समाज जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाएगा। यादव समाज चल समारोह भी निकालेगा। नगर स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में जन्मोत्सव मनेगा। सोमवार को कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे। यादव समाज चल समारोह भी निकालेगा। नगर स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में जन्मोत्सव मनेगा। सोमवार को कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे। सोमवार को कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होंगे।

Home / Agar Malwa / आज रात 12 बजे मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो