scriptHolidays 2020: छुट्टियों से भरा है नया साल, अभी से कर लें घूमने की प्लानिंग, जानिए अगले वर्ष के अवकाश की जानकारी | 2020 calendar holidays in india festival list latest update | Patrika News
आगरा

Holidays 2020: छुट्टियों से भरा है नया साल, अभी से कर लें घूमने की प्लानिंग, जानिए अगले वर्ष के अवकाश की जानकारी

शुक्रवार और शनिवार को त्योहार पड़ने के कारण 2020 में कई Weekend लंबी छुट्टियों वाले हैं।

आगराDec 30, 2019 / 10:47 am

suchita mishra

Demo Pic

Demo Pic

वर्ष 2020 नई उम्मीदों के साथ आगाज करने वाला है। ऐसे में वर्किंग लोग व पढ़ने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा उत्सुकता नए साल में मिलने वाली छुट्टियों की है, ताकि वे अभी से अपनी आगे की प्लानिंग कर सकें। यदि आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगला साल कई सारे Long Weekend लेकर आ रहा है। नए साल में कई त्योहार शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को पड़ रहे हैं। इस कारण कई वीकेंड पर एक साथ तीन छुट्टियां मिलेंगी। यानी अतिरिक्त छुट्टियां लिए बगैर आप आसानी से Weekend पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
जिन लोगों का शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, उन्हें शुक्रवार या सोमवार को त्योहार पड़ने के कारण लगातार तीन दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। वहीं जिन लोगों का साप्ताहिक अवकाश सिर्फ रविवार का है, वे शनिवार की अतिरिक्त छुट्टी लेकर अपने घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
फरवरी से शुरू होगा लॉन्ग वीकेंड का सिलसिला
लॉन्ग वीकेंड का सिलसिला फरवरी के महीने से शुरू होगा क्योंकि 26 जनवरी रविवार के दिन पड़ने के कारण गणतंत्र दिवस पर अलग से छुट्टी मिलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं होली भी इस बार 10 मार्च मंगलवार के दिन पड़ेगी। जानिए अगले वर्ष के उन त्योहारों के बारे में जिनके कारण आपको Long Weekend में मिली छुट्टियों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
21 फरवरी शुक्रवार महाशिवरात्रि
10 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
25 मई सोमवार रमजान ईद
3 अगस्त सोमवार रक्षाबंधन
15 अगस्त शनिवार स्वतंत्रता दिवस
22 अगस्त शनिवार गणेश चतुर्थी
02 अक्टूबर शुक्रवार गांधी जयंती
25 अक्टूबर रविवार दशहरा
16 नवंबर सोमवार दीवाली
30 नवंबर सोमवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस
ये हैं अन्य अवकाश

2 जनवरी गुरुवार गुरु गोविंद सिंह जयंती

30 जनवरी गुरुवार बसंत पंचमी/सर छोटू राम जयंती

2 अप्रैल गुरुवार रामनवमी

12 अगस्त बुधवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो