तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत वोट पड़ें। वहीं दूसरे चरण में प्रदेश में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। तीनों सीटों में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ। अब तीसरे चरण के मतदान में 7 लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान जारी है।