11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: दीपावली मिलन में BJP नेताओं का फूटा गुस्सा! मंत्री ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

BJP Diwali Milan Samaroh: पेंड्रा के इंदिरा उद्यान में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 11 Nov 2026, 6:24 PM IST

CG Politics

CG Politics: दीपावली मिलन में BJP नेताओं का फूटा गुस्सा!(photo-patrika)

CG Politics: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा स्थित इंदिरा उद्यान में भाजपा की ओर से दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव समेत जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मंच पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने से नाराज नजर आए। आरोप है कि स्वागत सूची में भी उन्हें उचित स्थान नहीं दिया गया। इसके विरोध में कई नेता मंच से दूरी बनाकर खड़े रहे। उनका कहना था कि संगठन के कार्यक्रमों में पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा है।

Gaurela Pendra Marwahi News: किसान मोर्चा के नेता ने भी जताई नाराजगी

कार्यक्रम के दौरान जब नेताओं की नाराजगी की बात सामने आई, तो प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंच से स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पद आते-जाते रहते हैं और हर किसी को मंच पर जगह मिलना संभव नहीं होता।

इसी दौरान मंत्री ने प्रदेश किसान मोर्चा के नेता बृजलाल राठौर का जिक्र किया। इस पर राठौर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके साथ अक्सर जानबूझकर ऐसा किया जाता है। उनकी इस टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में संगठन के भीतर चल रही नाराजगी की चर्चा और तेज हो गई।

संगठन के कामकाज पर उठे सवाल

समारोह में मौजूद कुछ भाजपा नेताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं और पुराने कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। कुछ लोगों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी संगठन के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक ने मांगी माफी

बढ़ती नाराजगी को देखते हुए प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक प्रणव मरपच्ची ने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। मंत्री ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आपसी मेल-मिलाप और गिले-शिकवे दूर करना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनका सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। साथ ही जिलाध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समय-समय पर ऐसे स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और उत्साह बना रहे।

समझाइश के बाद शांत हुआ मामला, राजनीतिक चर्चा तेज

मंत्री और विधायक की समझाइश तथा माफी के बाद समारोह का माहौल शांत हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ा। हालांकि, भाजपा के सार्वजनिक कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी इस नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।