CG Transfer News: राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश में वरिष्ठ उप पंजीयक, उप पंजीयक और जिला पंजीयकों के साथ रिकॉर्ड कीपर, पंजीयक लिपिक और सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों के नाम भी शामिल हैं। इन तबादलों के तहत विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है।