CG Politics: छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों और भाजपा नेताओं की बैठक लेंगी। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।