10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला! मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

Raipur News: रायपुर नगर निगम कचरा वाहनों को GPS से जोड़ने जा रहा है। इससे लोग मोबाइल पर कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और गाड़ी नहीं पहुंचने की शिकायत का समाधान 5 मिनट में हो सकेगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 10 Nov 2026, 10:11 AM IST

CG News

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला! (photo-patrika)

Raipur Nagar Nigam: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब घर के बाहर कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने पर लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम सफाई व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए नई डिजिटल पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत शहर के कचरा वाहनों को GPS आधारित निगरानी सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे नागरिक अपने मोबाइल पर कचरा गाड़ी की लाइव लोकेशन और उसके पहुंचने का संभावित समय जान सकेंगे। वहीं, कचरा गाड़ी नहीं आने की शिकायत मिलने पर अधिकारी महज 5 मिनट में GPS रिकॉर्ड चेक कर उसकी स्थिति पता कर सकेंगे।

Raipur Municipal Corporation: GPS से ट्रैक होंगे कचरा वाहन, मोबाइल पर मिलेगी लोकेशन

नगर निगम की नई व्यवस्था के तहत कचरा वाहनों की निगरानी डिजिटल सिस्टम से की जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कचरा गाड़ी किस रूट पर चल रही है और किसी इलाके में कब तक पहुंचेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और लोगों को कचरा गाड़ी के इंतजार में होने वाली परेशानी से राहत देना है।

इंदौर की एक्सपर्ट एजेंसी संभाल रही डिजिटल निगरानी

सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम इंदौर में सफाई निगरानी का काम कर रही विशेषज्ञ एजेंसी की सेवाएं ले रहा है। अब तक करीब 50 से 60 कचरा वाहनों के रूट डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही और तय रूट पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

तय रूट से भटकी गाड़ी तो कंट्रोल रूम में बजेगा अलर्ट

नई व्यवस्था में रेड फ्लैग सिस्टम भी शामिल किया गया है। यदि कोई कचरा वाहन अपने निर्धारित रूट से भटकता है, 30 मिनट से ज्यादा देरी करता है या किसी स्थान पर बिना वजह 15 से 20 मिनट तक खड़ा रहता है, तो कंट्रोल रूम में अपने आप अलर्ट जारी हो जाएगा। इससे अधिकारियों को वाहन की स्थिति और सफाई व्यवस्था में होने वाली लापरवाही की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

कचरा गाड़ी नहीं आई तो 5 मिनट में जांची जाएगी शिकायत

अभी तक कचरा गाड़ी नहीं पहुंचने की शिकायतों की जांच में समय लगता था। लेकिन GPS आधारित सिस्टम लागू होने के बाद निगम अधिकारी शिकायत मिलते ही वाहन का रिकॉर्ड चेक कर सकेंगे। इससे महज 5 मिनट में यह पता लगाया जा सकेगा कि वाहन संबंधित इलाके में पहुंचा था या नहीं। इसके अलावा सड़क और नालियों की सफाई का रिकॉर्ड भी डिजिटल तरीके से रखा जाएगा। सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें अपलोड करना जरूरी होगा।

सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर CCTV से नजर

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी नगर निगम सख्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सफाईकर्मी भी सड़क या नाली में कचरा फेंकने वालों की तस्वीरें समय और लोकेशन के साथ अपलोड कर सकेंगे। इन तस्वीरों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

कचरे वाले स्थान बनेंगे खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर

नगर निगम शहर के खाली प्लॉटों और मोहल्लों में कचरा जमा होने वाले स्थानों को सुंदर ग्रीन कॉर्नर में बदल रहा है। टूरी हटरी और गुरु तेग बहादुर उद्यान की तर्ज पर अब सभी जोनों को हर सप्ताह दो-दो स्थानों का कायाकल्प करने का लक्ष्य दिया गया है। इन जगहों पर पौधरोपण, लाइटिंग, पेवर ब्लॉक और बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

सफाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की तैयारी

नगर निगम की इस पहल का मकसद केवल कचरा उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सफाई व्यवस्था की पूरी प्रक्रिया पर डिजिटल निगरानी रखना है। GPS ट्रैकिंग, CCTV कैमरे, डिजिटल फोटो और शिकायतों की त्वरित जांच से शहर में सफाई व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की कोशिश की जा रही है।