Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपराओं में कई ऐसी रस्में शामिल हैं, जिनके पीछे गहरी धार्मिक आस्था और लोकविश्वास जुड़े हुए हैं। दीपावली के अवसर पर प्रदेश के दुर्ग जिले में ऐसी ही एक अनूठी परंपरा देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीरी-कुम्हारी में गौरा-गौरी पूजा के दौरान सोंटा प्रहार की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों पर सोंटे का प्रहार सहा और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा अनिष्ट के नाश की कामना की।