Nigerian couple dispute: रायपुर के एक व्यस्त बाजार में विदेशी युवक और युवती के बीच हुई तीखी नोकझोंक का मामला चर्चा में है। कठोरतालाब इलाके में दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान दो नाइजीरियन युवक-युवती अचानक आपस में उलझ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर मौजूद दुकानदारों, राहगीरों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों का ध्यान उनकी ओर चला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।