9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur Diwali: गोबर से बना रहीं दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, महिलाएं कमा रहीं हर साल 10 लाख

Maa Lakshmi Self Help Group: रायपुर में मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाएं गोबर से दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। दिवाली पर समूह का कारोबार हर साल करीब 10 लाख रुपए तक पहुंच जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 9 Nov 2026, 10:01 AM IST

Raipur Diwal

Raipur Diwali: गोबर से बना रहीं दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां(photo-AI)

Raipur Diwali: दीपावली पर घरों को रोशन करने वाले दीये अब महिलाओं की जिंदगी में भी खुशहाली का उजाला बिखेर रहे हैं। रायपुर के मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर से आकर्षक दीये और देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। हर साल दीपावली के दौरान समूह का कारोबार करीब 10 लाख रुपए तक पहुंच जाता है। रायपुर, आरंग समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इनके उत्पादों की मांग है।

Diwali Special Story: गोबर के दीयों ने महिलाओं को दिया रोजगार का नया जरिया

संतोषी नगर स्थित गौठान में मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाएं गोबर से दीये और सजावटी सामान तैयार करती हैं। दीपावली के दौरान इन उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आमदनी का अवसर मिलता है। हर साल दिवाली के समय समूह का कारोबार करीब 10 लाख रुपए तक पहुंच जाता है।

पंचगव्य से तैयार हो रहीं लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

समूह की ओर से गोबर से बने दीयों के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियां भी तैयार की जाती हैं। इनमें लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां ग्राहकों के बीच खास पसंद बनी हुई हैं। गौठान के संचालक रितेश अग्रवाल के मुताबिक, हर साल इन उत्पादों की मांग में हजारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की बढ़ रही मांग

गोबर से बने दीये और मूर्तियां पारंपरिक होने के साथ पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। यही वजह है कि लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। महिलाओं द्वारा ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग आकार और डिजाइन के दीये व मूर्तियां बनाई जाती हैं। इससे उत्पादों में विविधता भी देखने को मिलती है।

एक मूर्ति तैयार करने में लगते हैं करीब 10 दिन

गोबर से बनी मूर्तियों को तैयार करने से लेकर रंगाई और सूखने तक की प्रक्रिया में समय लगता है। संचालक के अनुसार, एक मूर्ति को पूरी तरह तैयार होने में करीब 10 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद इन्हें बिक्री के लिए तैयार किया जाता है।

रायपुर से प्रदेश के दूसरे इलाकों तक पहुंच रहे उत्पाद

मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह के दीयों और मूर्तियों की मांग सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं है। आरंग समेत प्रदेश के कई इलाकों में भी लोग इन उत्पादों को पसंद कर रहे हैं। दीपावली के मौके पर बढ़ती मांग समूह के कारोबार को नई गति देती है। इस तरह गोबर के पारंपरिक उत्पाद न केवल त्योहार की सजावट का हिस्सा बन रहे हैं, बल्कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी योगदान दे रहे हैं।