अंबिकापुर. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरु हो गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन देखी जा रही है। इसकी वजह यह है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप बढ़ती जाएगी, ऐसे में मतदाता जल्द ही मतदान कर इस परेशानी से बचना चाहते हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा लोगों को धूप से बचाने मतदान केंद्रों पर टेंट-पंडाल की व्यवस्था की गई है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई मतदान कर रहा है। इधर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ गृहग्राम के बूथ में वोटिंग की।