4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unique case: मार खाने के डर से 6 वर्षीय बालिका ने खुद को बोरे में किया बंद, माता-पिता से लेकर पुलिस तक 6 घंटे रही परेशान

Unique case: दादी का पैसा चुराकर मासूम ने खा ली थी पानीपुरी, खुद को बोरी में भरकर छिपी थी बालिका, परिजन ने पूरा घर छान मारा फिर पुलिस को दी सूचना

2 min read
Google source verification
Unique case

Girl child and her relatives (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक 6 वर्षीय बालिका अचानक सोमवार की शाम को लापता हो गई। इससे परिजन में हडक़ंप मच गया। रात करीब 10 बजे परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बालिका की तलाशी शुरु की। करीब 3 घंटे बाद भी बालिका का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान वह सीढिय़ों के पास प्लास्टिक बोरी के भीतर (Unique case) एक कंबल व चादर ओढक़र वह छिपी थी। घर के अंदर ही बच्ची के सकुशल मिलने से परिजन व पुलिस ने राहत की सांस ली।

दरअसल बालिका सोमवार को घर के पास ही स्थित शासकीय स्कूल में पढऩे गई थी। शाम करीब 4 बजे वह स्कूल से लौटी और दादी के कुछ रुपए चोरी कर पानीपुरी व अन्य सामान खाने चली गई। इसके बाद खेलते हुए वह घर आई। रुपए चोरी करने की बात पता चलने पर दादी और मां ने उसे डांट (Unique case) लगाई।

इस बीच वह मार खाने के डर से दोबारा स्कूल के पास खेलने चली गई। कुछ देर बाद जब वह घर नहीं आई तो उसकी मां उसे लेने गई। मां को देखकर वह भाग (Unique case) निकली। इधर मां घर आ गई और घरेलू काम में व्यस्त हो गई।

Unique case: रात 1 बजे तक परेशान रही पुलिस

शाम करीब 6 बजे बच्ची घर में नहीं दिखी तो परिजन ने उसी खोजबीन शुरु की, लेकिन न तो घर और न ही पड़ोस से उसका पता चला। रात करीब 10 बजे तक बच्ची नहीं मिली (Unique case) तो मामले की जानकारी मणिपुर थाने को दी गई। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर बच्ची की तलाशी शुरू कर दी।

सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल साइबर सेल व मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तलाशी शुरू करने के निर्देश दिए। टीम रात करीब 1 बजे तक इधर-उधर तलाश (Unique case) करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

Unique case: डांट से बचने छिपी थी बच्ची

देर रात पुलिस ने घर की सीढ़ी के पास बोरे को चेक किया तो उसमें कुछ हलचल दिखाई दी। जब बोरे के ऊपर रखे कंबल को हटाया गया तो बालिका उसमें छिपी (Unique case) मिली। इसके बाद परिजन ने राहत की सांस ली। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह परिजनों की डांट और मार से बचने के लिए घर में ही छिप गई थी।