8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर में टीईटी परीक्षा के दौरान बवाल! एग्ज़ाम सेंटर में प्रबंधन ने काटे कपड़े, इस हाल में देना पड़ा पेपर, देखें VIDEO

CG TET Exam: परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की पूरा आस्तीन वाली शर्ट को कैंची से काटकर आधा आस्तीन में बदल दिया गया, और उसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई।

2 min read
Google source verification
TET परीक्षार्थियों के शर्ट कटे (फोटो सोर्स- DPR)

TET परीक्षार्थियों के शर्ट कटे (फोटो सोर्स- DPR)

Ambikapur TET Exam Controversy: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-26) के दौरान अंबिकापुर में एक विवादित घटना सामने आई है। परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखने के नाम पर कई मनमाने कदम उठाए जाने की खबरें मिलीं। ताजा मामला होलीक्रॉस कॉलेज, अंबिकापुर का है, जहाँ परीक्षार्थियों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों की पूरा आस्तीन वाली शर्ट को कैंची से काटकर आधा आस्तीन में बदल दिया गया, और उसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। यह कार्रवाई परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले की गई, जिससे परीक्षार्थी चकित और असहज महसूस कर रहे थे।

देखें Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति कैंची लेकर खड़ा है और एक-एक करके अभ्यर्थियों की शर्ट की आस्तीनें काटी जा रही हैं। वीडियो में अभ्यर्थियों के चेहरे पर आश्चर्य और असहजता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। परीक्षार्थियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया “मानसिक पीड़ा के समान” थी। एक अभ्यर्थी ने कहा, “हमें पहले से यह स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए थे कि पूरा आस्तीन वाली शर्ट पहनकर नहीं आना है। अचानक हमारी शर्ट काट दी गई, यह बेहद अपमानजनक और अनुचित था।”

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाएँ भी मिश्रित रही। कुछ इसे हास्यास्पद बता रहे हैं, तो कुछ इसे परीक्षा प्रबंधन की लापरवाही और असंवेदनशीलता (Ambikapur TET Exam Controversy) के रूप में देख रहे हैं।

Ambikapur TET Exam Controversy: परीक्षा प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों का पालन कराना आवश्यक है, लेकिन इस तरह की कठोर और अपमानजनक कार्रवाई की कहीं भी सराहना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग