
Kotwali Ambikapur (Photo- Patrika)
अंबिकापुर. शहर में मोबाइल प्री-बुकिंग पर भारी छूट का झांसा (Big fraud) देकर करीब 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक ने कान्हा मोबाइल के संचालक और एक अन्य व्यक्ति पर साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर निवासी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान आदित्य गुप्ता से हुई थी, जो रियल स्टेट का काम करता है। आदित्य ने स्टॉक मार्केट में निवेश (Big fraud) का प्रस्ताव दिया और दोनों के बीच लाभ-हानि की साझेदारी तय हुई।
इसी दौरान अक्टूबर 2025 में आदित्य ने अर्पित की मुलाकात आयुष सिंह राजपूत से कराई, जिसे उसने बड़ा कारोबारी बताते हुए कान्हा मोबाइल से जुड़ा व्यक्ति बताया। आरोप है कि आयुष सिंह ने वीवो के फ्लैगशिप फोन की प्री-बुकिंग पर भारी छूट का लालच देकर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान (Big fraud) करवाया।
अर्पित ने 12 नवंबर 2025 को कान्हा मोबाइल दुकान में पहला ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद 25 व 28 नवंबर को करीब 5 लाख, 10 दिसंबर को 2 लाख, 12 दिसंबर को 5 लाख तथा 17-18 दिसंबर को 2.80 लाख और 66 हजार रुपए के कई ट्रांजेक्शन कराए गए।
जनवरी के पहले सप्ताह में मोबाइल डिलीवरी की बात कही गई, लेकिन फोन नहीं मिले। मानसिक रूप से परेशान होकर युवक 26 दिसंबर को ईशा फाउंडेशन आश्रम, कोयम्बटूर चला गया। वहां आरोपी ने फोन पर बताया कि डिलीवरी कैंसिल हो गई है और पैसा रिफंड (Big fraud) कर दिया जाएगा।
अर्पित (Big fraud) वापस लौटने के बाद कान्हा मोबाइल के संचालक आयुष अग्रवाल से स्वयं जाकर मिला तो उसका कहना था कि ट्रांजेक्शन में फोन के लेन-देन संबंधी कोई बात नहीं हुई थी, बल्कि सारे ट्रांजेक्शन आयुष सिंह द्वारा नकद राशि लेने के लिए करवाए गए थे।
आयुष अग्रवाल ने अर्पित को बताया कि उसके जाने के बाद आधे से एक घंटे के अंतराल में वह सभी ट्रांजेक्शन का कमीशन काटकर आयुष सिंह को नकद लगभग 16 लाख रुपये भुगतान किया है, जो दुकान में लगे सीसीटीव्ही फुटेज में रिकार्ड है।
Published on:
04 Feb 2026 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
