
Constable Abhay Pandey (Photo- Patrika)
बिश्रामपुर। अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर 10 वीं वाहिनी बटालियन सिलफिली के समीप सोमवार की रात सडक़ हादसे में बिश्रामपुर थाने में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षक अभय पांडेय (Constable died) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवाया। मंगलवार की सुबह पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया।
सरगुजा संभाग के पुलिसकर्मियों का वर्तमान समय में अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में फिटनेस कोर्स चल रहा है। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पचिरा निवासी अभय पांडेय (Constable died) भी 10 वीं वाहिनी बटालियन में फिटनेस कोर्स कर रहे थे। सोमवार रात वे बाइक से दैनिक उपयोग का सामान खरीदने सिलफिली बाजार जा रहे थे।
इसी दौरान एनएच-43 पर बटालियन के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना (Constable died) की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस तथा दसवीं बटालियन के कर्मचारी मौके पर पहुंच शव को उठवाकर देर रात मरच्यूरी में रखवा दिया।
मंगलवार को पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। जयनगर पुलिस ने मामले में दसवीं बटालियन के पुलिस कर्मी राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट (Constable died) पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी पता तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ आरक्षक अभय पांडेय 2006 बैच के आरक्षक (Constable died) थे। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन मौजूद रहे। वरिष्ठ आरक्षक अभय पांडेय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय तथा होटल व्यवसायी प्रवीण पांडेय भोलू के भाई थे।
Published on:
03 Feb 2026 05:53 pm

बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
