
CG 3rd Phase Voting 2024: छत्तीसगढ़ समेत 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों में जारी तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है। शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। छत्तीसगढ़ में बचे 7 सीटों में चुनाव हुए। इसी के साथ ही प्रदेश 11 लोकसभा सीटों में चुनाव संपन्न हो गया है। आज हुए तीसरे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 66.87 फीसद रहा। यह आंकड़ा कल तक और बढ़ जाएगा। तीसरे चरण में 7 सीटो में 168 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अब जनता ने किस पर अपना भरोसा जताया है यह 4 जून को पता चलेगा।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सिर्फ बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को हुआ। नक्सली खौफ के बीच यहां बंपर वोटिंग हुई। इस बार 67.56 फीसद मतदान हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल को तीन लोकसभा सीटों में दूसरे चरण का चुनाव हुआ। दूसरे चरण का अंतिम वोटिंग प्रतिशत 76.24 प्रतिशत रहा। अब तीसरे चरण के चुनाव में 7 सीटों में 7 मई को चुनाव संपन्न हुआ। 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 66.87 फीसद रहा। फिलहाल यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
तीसरे चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़ में कैसा रहा चुनावी माहौल, देखें दिनभर का अपडेट
शाम 5 बजे तक ऐसा रहा वोटिंग प्रतिशत
> बेलतरा - 61.69%
> बिलासपुर - 54.57%
> बिल्हा - 63.80%
> कोटा - 58.60%
> लोरमी - 62.77%
> मस्तूरी - 53.40%
> मुंगेली - 63.17%
> तखतपुर - 63.12%
> अहिवारा - 68.48%
> बेमेतरा - 71.33%
> भिलाई नगर - 59.86%
> दुर्ग सिटी - 63.78%
> दुर्ग ग्रामीण - 69.49%
> नवागढ़ - 68.02%
> पाटन - 71.23%
> साजा - 69.01%
> वैशाली नगर - 63.84%
> अकलतरा - 62.12%
> भिलाईगढ़ - 64.23%
> चंद्रपुर - 64.50%
> जैजैपुर - 60.42%
> जांजगीर चांपा - 68.45%
> कसडोल - 62.16%
> पामगढ़ - 60.90%
> सक्ती - 56.27%
> बैंकुठपुर - 76.65%
> भरपुर सोनहत - 79.90%
> कटघोरा - 70.29%
> कोरबा - 58.03%
> मनेंद्रगढ़ - 67.83%
> मरवाही - 71.46%
> पाली तनाखार - 76.49%
> रामपुर - 68.44%
> धरमजयगढ़ - 81.76%
> जशपुर - 72.55%
> खरसिया - 79.97%
> कुनकुरी - 76.14%
> लैलुंगा - 80.89%
> पत्थलगांव - 75.65%
> रायगढ़ - 71.67%
> सारंगढ़ - 70.79%
> अभनपुर - 67.58%
> आरंग - 67.99%
> बलौदाबाजार - 68.66%
> भाटापारा - 65.91%
> धरसींवा - 72.61%
> रायपुर ग्रामीण - 52.83%
> रायपुर सिटी उत्तर - 53.44%
> रायपुर सिटी दक्षिण -57.23%
> रायपुर सिटी पश्चिम - 50.08%
> अंबिकापुर - 70.46%
> भटगांव - 73.98%
> लूंड्रा - 75.62%
> प्रतापुपर - 77.73%
> प्रेमनगर - 74.66%
> रामानुजगंज - 72.96%
> सामरी - 76.37%
> सीतापुर - 71.93%
छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक 66.87 फीसद वोटिंग हुआ है। भीषण गर्मी के बाद भी वोटिंग के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि कुछ सेंटरों में गर्मी के चलते भीड़ कम हो गई है। अभी तक सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 75.84 प्रतिशत हुआ हैं। इधर रायपुर में वोटिंग प्रतिशत धीमी गति से बढ़ रहा है। सबसे कम बिलासपुर में हुआ है, यहां वोटिंग प्रतिशत 60.05 है।
बेलतरा - 45.72%
बिलासपुर - 43.68%
बिल्हा - 53.97%
कोटा - 44.47%
लोरमी - 56.02%
मस्तूरी - 48.10%
मुंगेली - 58.50%
तखतपुर - 55.08%
अहिवारा - 61.85%
बेमेतरा - 59.54%
भिलाई नगर - 51.08%
दुर्ग सिटी - 53.90%
दुर्ग ग्रामीण - 61.23%
नवागढ़ - 58.46%
पाटन - 66.92%
साजा - 56.91%
वैशाली नगर - 51.86%
अकलतरा - 51.67%
भिलाईगढ़ - 59.43%
चंद्रपुर - 55.75%
जैजैपुर - 55.23%
जांजगीर चांपा - 60.03%
कसडोल - 54.00%
पामगढ़ - 52.60%
सक्ती - 54.34%
बैंकुठपुर - 65.75%
भरपुर सोनहत - 67.73%
कटघोरा - 61.80%
कोरबा - 48.54%
मनेंद्रगढ़ - 58.34%
मरवाही - 63.64%
पाली तनाखार - 67.83%
रामपुर - 66.24%
धरमजयगढ़ - 72.72%
जशपुर - 67.55%
खरसिया - 67.86%
कुनकुरी - 69.91%
लैलुंगा - 71.31%
पत्थलगांव - 67.95%
रायगढ़ - 62.92%
सारंगढ़ - 64.82%
अभनपुर - 52.17%
आरंग - 58.02%
बलौदाबाजार - 56.98%
भाटापारा - 57.35%
धरसींवा - 62.53%
रायपुर ग्रामीण - 45.09%
रायपुर सिटी उत्तर - 45.17%
रायपुर सिटी दक्षिण - 45.18%
रायपुर सिटी पश्चिम - 43.84%
अंबिकापुर - 58.94%
भटगांव - 64.77%
लूंड्रा - 66.62%
प्रतापुपर - 67.54%
प्रेमनगर - 65.17%
रामानुजगंज - 66.07%
सामरी - 68.46%
सीतापुर - 66.09%
छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 58.19 फीसद वोटिंग हुआ है। भीषण गर्मी के बाद भी वोटिंग के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि कुछ सेंटरों में गर्मी के चलते भीड़ कम हो गई है। अभी तक सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 67.87 प्रतिशत हुआ हैं। इधर रायपुर में वोटिंग प्रतिशत धीमी गति से बढ़ रहा है। सबसे कम बिलासपुर में हुआ है, यहां वोटिंग प्रतिशत 50.76 है।
> बेलतरा - 39.13%
> बिलासपुर - 34.53%
> बिल्हा - 40.15%
> कोटा - 34.20%
> लोरमी - 48.36%
> मस्तूरी - 36.98%
> मुंगेली - 46.32%
> तखतपुर - 40.63%
> अहिवारा - 48.60%
> बेमेतरा - 46.32%
> भिलाई नगर - 40.59%
> दुर्ग सिटी - 42.37%
> दुर्ग ग्रामीण - 53.12%
> नवागढ़ - 45.11%
> पाटन - 54.52%
> साजा - 45.22%
> वैशाली नगर - 43.97%
> अकलतरा - 44.10%
> भिलाईगढ़ - 45.36%
> चंद्रपुर - 39.53%
> जैजैपुर - 38.45%
> जांजगीर चांपा - 49.95%
> कसडोल - 43.66%
> पामगढ़ - 35.43%
> सक्ती - 48.57%
> बैंकुठपुर - 53.63%
> भरपुर सोनहत - 50.27%
> कटघोरा - 50.34%
> कोरबा - 36.64%
> मनेंद्रगढ़ - 46.28%
> मरवाही - 46.07%
> पाली तनाखार - 51.13%
> रामपुर - 53.91%
> धरमजयगढ़ - 60.07%
> जशपुर - 56.58%
> खरसिया - 55.76%
> कुनकुरी - 60.83%
> लैलुंगा - 59.08%
> पत्थलगांव - 56.08%
> रायगढ़ - 49.54%
> सारंगढ़ - 51.69%
> अभनपुर - 40.73%
> आरंग - 45.30%
> बलौदाबाजार - 42.66%
> भाटापारा - 47.22%
> धरसींवा - 49.36%
> रायपुर ग्रामीण - 36.45%
> रायपुर सिटी उत्तर - 32.85%
> रायपुर सिटी दक्षिण - 36.26%
> रायपुर सिटी पश्चिम - 36.15%
> अंबिकापुर - 47.53%
> भटगांव - 51.08%
> लूंड्रा - 46.93%
> प्रतापुपर - 54.61%
> प्रेमनगर - 52.93%
> रामानुजगंज - 54.47%
> समरी - 54.25%
> सीतापुर - 51.89%
छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में जारी मतदान के पहले 4 घंटे का वोटिंग प्रतिशत आ गया है। सुबह 11 बजे तक 7 सीटों में 46.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 55.87 प्रतिशत हुआ हैं। इधर रायपुर में वोटिंग प्रतिशत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। सबसे कम बिलासपुर में हुआ है, यहां वोटिंग प्रतिशत 39.93 है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के आयुर्वेदिक औषधालय केंद्र में मतदान किया। इस दौरान मंत्री ने लोकसभा चुनाव में जीत का दावा कर देश में मोदी की सरकार बनने का दावा किया।
छत्तीसगढ़ में जारी मतदान के बीच सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई। वृद्ध मृतक का नाम तारसियुस टोप्पो बताया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। यह पूरा लोदाम के जामटोली मतदान केंद्र क्रमांक 303 का है।
रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल वोटिंग से पहले सहपरिवार बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां बृजमोहन पूजा अर्चना करते नजर आए। इसके बाद वोटिंग के लिए सह परिवार मतदान केंद्र रवाना हुए।
> बेलतरा - 23.84%
> बिलासपुर - 28.64%
> बिल्हा - 21.53%
> कोटा - 21.46%
> लोरमी - 30.70%
> मस्तूरी - 21.67%
> मुंगेली - 30.14%
> तखतपुर - 26.00%
दुर्ग - 31.44%
> अहिवारा - 34.24%
> बेमेतरा - 31.64%
> भिलाई नगर - 26.95%
> दुर्ग सिटी - 28.37%
> दुर्ग ग्रामीण - 37.16%
> नवागढ़ - 31.27%
> पाटन - 35.98%
> साजा - 27.88%
> वैशाली नगर - 29.27%
> अकलतरा - 27.70%
> भिलाईगढ़ - 31.43%
> चंद्रपुर - 28.19%
> जैजैपुर - 19.21%
> जांजगीर चांपा - 25.10%
> कसडोल - 31.75%
> पामगढ़ - 22.25%
> सक्ती - 14.81%
> बैंकुठपुर - 34.64%
> भरपुर सोनहत - 34.91%
> कटघोरा - 32.92%
> कोरबा - 22.59%
> मनेंद्रगढ़ - 30.10%
> मरवाही - 31.16%
> पाली तनाखार - 38.40%
> रामपुर - 35.69%
> धरमजयगढ़ - 41.22%
> जशपुर - 40.11%
> खरसिया - 37.97%
> कुनकुरी - 42.13%
> लैलुंगा - 40.25%
> पत्थलगांव - 37.40%
> रायगढ़ - 33.06%
> सारंगढ़ - 33.43%
> अभनपुर - 25.03%
> आरंग - 28.14%
> बलौदाबाजार - 28.27%
> भाटापारा - 30.09%
> धरसींवा - 30.88%
> रायपुर ग्रामीण - 27.42%
> रायपुर सिटी उत्तर - 20.48%
> रायपुर सिटी दक्षिण - 22.17%
> रायपुर सिटी पश्चिम - 21.20%
> अंबिकापुर - 25.81%
> भटगांव - 33.67%
> लूंड्रा - 27.81%
> प्रतापुपर - 36.14%
> प्रेमनगर - 35.63%
> रामानुजगंज - 35.55%
> समरी - 36.61%
> सीतापुर - 31.57%
Lok Sabha Election 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में जारी मतदान के पहले 4 घंटे का वोटिंग प्रतिशत आ गया है। सुबह 11 बजे तक 7 सीटों में 29.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 37.92 प्रतिशत हुआ हैं। इधर रायपुर में वोटिंग प्रतिशत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। यहां सबसे कम जांजगीर में हुआ है, यहां वोटिंग प्रतिशत 25.76 है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। वहीं लोगों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
रायगढ़ में अचानक मौसम बदलाव होते ही बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। इधर वोटिंग के लिए लाइन में लगे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। जिसके चलते मतदाताओं ने बड़ी संख्या में आकर मतदान में हिस्सा लेते हुए लोकतंत्र के लिए जिम्मेदारी निभाए हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भारत माता स्कूल में मतदान किया। इस दौरान कांग्रेस विकास ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर बीजेपी एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले मतदान केंद्र में कांग्रेस के वोटरों को शरबत पिलाने को लेकर बीजेपी ने हंगामा किया था।
रामसागरपारा के खंडेलवाल परिवार ने एक साथ पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
रायपुर लोकसभा सीट के कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग की रफ्तार धीमी गति से आगे बढ़ रही है। जिसके चलते पहले 2 घंटे का वोटिंग प्रतिशत बहुत कम आया है। कई मतदान केंद्रों में लोग सुबह पहुंचे ही नहीं थे। इनमें ज्यादातर शहरी इलाके हैं। वहीं रायपुर ग्रामीण विधानसभा के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से पहले ही लोग लाइन में लग गए थे, फिलहाल धूप कम होने की वजह से मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। गोगांव मतदान केंद्र का वीडियो देखिए…
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्र में आकर मैंने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ मतदान किया है। विकसित भारत के लिए लोगों में भारी उत्साह है। सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। लोग निकलकर आ रहे हैं। ये उत्साह सरकार के पक्ष में है। अबकी बार 400 पार होने वाला है। छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट भाजपा जीतने वाली है।"
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के अपने गृह गांव बगिया के लिए रवाना होने से पहले रायपुर के राम मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री गृह गांव बगिया में मतदान करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेस साय ने लोगों से वोटिंग की अपील की है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल दिख रहा है। लोग उत्साह के साथ वोट कर रहे हैं। देखिए वीडियो
बिलासपुर - 10.38%
> बेलतरा - 11.95%
> बिलासपुर - 11.55%
> बिल्हा - 10.93%
> कोटा - 04.51%
> लोरमी - 13.74%
> मस्तूरी - 6.65%
> मुंगेली - 13.13%
> तखतपुर - 10.90%
> अहिवारा - 18.99%
> बेमेतरा - 11.51%
> भिलाई नगर - 11.49%
> दुर्ग सिटी - 13.27%
> दुर्ग ग्रामीण - 18.74%
> नवागढ़ - 11.13%
> पाटन - 16.36%
> साजा - 10.45%
> वैशाली नगर - 14.29%
> अकलतरा - 17.53%
> भिलाईगढ़ - 16.00%
> चंद्रपुर - 06.28%
> जैजैपुर - 09.32%
> जांजगीर चांपा - 16.21%
> कसडोल - 14.16%
> पामगढ़ - 14.15%
> सक्ती - 07.80%
> बैंकुठपुर - 14.50%
> भरपुर सोनहत - 20.17%
> कटघोरा - 14.80%
> कोरबा - 09.96%
> मनेंद्रगढ़ - 14.10%
> मरवाही - 17.40%
> पाली तनाखार - 18.05%
> रामपुर - 16.55%
> धरमजयगढ़ - 19.20%
> जशपुर - 19.72%
> खरसिया - 18.49%
> कुनकुरी - 20.03%
> लैलुंगा - 20.29%
> पत्थलगांव - 17.73%
> रायगढ़ - 15.45%
> सारंगढ़ - 14.84%
> अभनपुर - 6.60%
> आरंग - 6.58%
> बलौदाबाजार - 12.20%
> भाटापारा - 13.11%
> धरसींवा - 14.11%
> रायपुर ग्रामीण - 09.12%
> रायपुर सिटी उत्तर - 6.67%
> रायपुर सिटी दक्षिण - 10.21%
> रायपुर सिटी पश्चिम - 8.45%
> अंबिकापुर - 10.10%
> भटगांव - 15.52%
> लूंड्रा - 08.50%
> प्रतापुपर - 16.84%
> प्रेमनगर - 16.54%
> रामानुजगंज - 12.46%
> समरी - 15.54%
> सीतापुर - 14.27%
छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा में जारी मतदान के पहले 2 घंटे का वोटिंग प्रतिशत आ गया है। सुबह 9 बजे तक 7 सीटों में 13.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग रायगढ़ में 18.5 प्रतिशत हुआ हैं। वहीं रायपुर में सबसे कम 9.78 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। फिलहाल सभी मतदान केंद्रों में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
फाफाडीह के शाहिद हेमू कालाणी वार्ड अब तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि यहां बूथ क्रमांक 49 में एक घंटे से मशीन खराब है। दो ईवीएम मशीन बदलने के बाद भी अब तक मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते मतदाओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी है। जिसके बाद अब मतदाता नाराज होकर वापस घर लौट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नवा रायपुर में देखने को मिला है। यहां 2 गांवों में मतदान अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते मतदाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, नवागांव खपरी और राखी में अब तक मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यहां सैकड़ों मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान करने के लिए पहुंचे हुए हैं। लेकिन ईवीएम मशीन में खराबी के चलते अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया।
बिलासपुर में मतदान केंद्रों में वोटर्स को शरबत और रसना दिया जा रहा है। यह तस्वीर हैै लोकसभा क्षेत्र क्रमांक पांच मंगला की। जहां वोटिंग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
> अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान
भाजपा से दुर्ग प्रत्याशी विजय बघेल ने दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुरे प्रदेश में जीत का डंका बजाएगी। बघेल बोले - दुर्ग से भी भाजपा जीत रही है, मैं और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू भाई हैं, मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है। बघेल से जब पुतव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में पूछा गया तो कहा कि भूपेश-वूपेष छोड़ो जो चुनाव लड़ रहा है, उस पर बात करों।
आज सुबह से ही मतदान करने लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। इसी बिच बिलासपुर के मरवाही, पेंड्रा व लोधीपारा में EVM खराब हो गई है। वहीं तीन अन्य गांवों में मॉकपोल के दौरान भी तकनीकी खराबी आई है। बस्ती बगरा क्षेत्र में मतदान शुरू होने से पहले बिजली बंद हो गई जिसे मतदान केंद्र में अंधेरा छा गया। इसके आलवा पेंड्रा के मतदान केंद्र 38 कोलनपारा में EVM खराब होने से वोटिंग रुक गई है।
रायपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बीपी पुजारी स्कूल में पहुंचकर अपना वोट डाला। साथ में उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
तृतीय चरण में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सरगुजा लोकसभा सीट के मतदान केंद्रों में आदिवासी संस्कृति का सुंदर माहौल बना हुआ है। पोल में मतदाताओं का ढोल- नगाड़े के साथ स्वागत किया जा रहा है। साथ ही बड़ी उमग के साथ वोटर्स नाचते मतदान केंद्र पहुंच रहे है।
लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इस दौरान डॉ अलंग की पत्नी सुमिता अलंग ने भी वोट किया। संभागायुक्त ने मतदान के बाद सेल्फीजोन में फोटो भी ली।
> रायपुर में भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस से विकास उपाध्याय के बीच मुकाबला है। > बिलासपुर में कांग्रेस से देवेंद्र यादव और बीजेपी से तोखन साहू के बीच मुकाबला है।
> कोरबा में बीजपी से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है।
> रायगढ़ में बीजेपी से राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह के मुकाबला है।
> जांजगीर-चांपा में बीजेपी से कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया के बीच सीधी टक्कर है।
> दुर्ग में बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस से राजेंद्र साहू के बीच मुकाबला है।
> सरगुजा में बीजेपी से चिंतामणि महाराज और कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।
तीसरे चरण में 26 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीट पर कुल 1,39,01,285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि रायपुर सीट पर सबसे अधिक 38, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ में 13 और सरगुजा में 10 उम्मीदवार हैं। वहीं 15,701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Updated on:
07 May 2024 07:18 pm
Published on:
07 May 2024 06:57 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
