17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में साइबर ठगी का बदलता खेल, 11 महीने में 500 से ज्यादा लोग बने शिकार, जानिए ठगी के नए तरीके

Cyber Crime News: राजधानी में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट तो कभी फर्जी ई-चालान और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

नारद योगी

•

Updated: 17 Nov 2026, 12:12 PM IST

Cyber Fraud News

ठगी (photo- AI)

रायपुर@नारद योगी। Cyber Fraud: साइबर ठग हर साल लोगों का झांसा देने का तरीका बदल देते हैं। पिछले 11 माह में 500 से ज्यादा ऑनलाइन ठगी हुई। इसमें मोबाइल हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी ई-चालान, एपीके फाइल और ऑनलाइन ट्रेडिंग से भारी मुनाफा का झांसा दिया गया। ये पैटर्न पिछले दो साल से चल रहे हैं। ई-चालान के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया था। इसके बावजूद कई लोग ठगों के झांसे आ रहे हैं।

पकड़े नहीं जा रहे ठग

जितनी तेजी से साइबर ठगी हो रही है। पुलिस भी केस दर्ज कर रही है, लेकिन साइबर ठगों की उतनी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। साइबर ठगी करने वाले अलग-अलग राज्यों से हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को यूपी, झारखंड, बिहार, नोएडा, दिल्ली, महाराष्ट, आंध्रप्रदेश आदि में अभियान चलाना पड़ेगा।

वर्तमान में इन तरीकों से ठगे जा रहे

फर्जी ई-चालान स्कैम - वाहन चालकों को ट्रैफिक चालान के नाम पर फर्जी एसएमएस और लिंक भेजे जा रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही एपीके फाइल डाउनलोड हो जाते हैं। इसके बाद बैंक खाता खाली कर देते हैं।

डिजिटल अरेस्ट - साइबर ठग खुद को सीबीआई, कस्टम या पुलिस अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर लोगों को घंटों 'डिजिटल अरेस्ट' रखते हैं। गिरफ्तारी का डर दिखाकर लाखों रुपए ठगते हैं।

मोबाइल हैकिंग - ई-चालान, लोन दिलाने या छोटे-छोटे रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कराने के नाम पर फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर या मैलवेयर भेजकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते हैं। इसके बाद खाता से रकम आहरण कर देते हैं।

ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड - शेयर बाजार, आईपीओ या क्रिप्टो में रातों-रात भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए निवेशकों से मोटी रकम ठगी जाती है।

ऐसे बचे साइबर ठगी से (मोहित साहू, साइबर एक्सपर्ट)

  • किसी भी अज्ञात नंबर से आए ट्रैफिक ई-चालान, पार्सल डिलीवरी या लॉटरी के मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
  • यदि कोई वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बताकर धमकाए, तो घबराएं नहीं। कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसा कोई प्रावधान नहीं है। तुरंत फोन काट दें। -सोशल मीडिया या टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए मिलने वाले अधिक मुनाफे वाले ट्रेडिंग टिप्स या घर बैठे कमाई के विज्ञापनों पर भरोसा न करें।
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें।
  • साइबर फ्रॉड होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।