17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! 351 सरकारी नौकरी वालों ने लिए 11.48 लाख रुपए, नंबर बदले तो किसी ने बदला पता

- Chhattisgarh Government Scheme: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों द्वारा लाभ लेने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाले 1000 रुपए का लाभ सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी उठाते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:21 AM IST

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना में अपात्र लोगों द्वारा लाभ लेने का मामला सामने आने के बाद रिकवरी का सिस्टम शुरु हुआ। हैरानी की बात यह है कि योजना के तहत मिलने वाले एक हजार रुपए प्रतिमाह के लिए सरकारी नौकरी करने वाले लोग भी पीछे नहीं रहे। पात्र महिलाओं के हक की राशि अपात्र हितग्राहियों के खातों में पहुंचती रही।

भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब ऐसे लोगों से राशि की वसूली की जा रही है, लेकिन वसूली की प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। क्योकि कई सरकारी नौकरी वाली महिलाओं ने अपना नंबर बदल लिया है या पता बदल लिया है। ऐसे में राशि रिकवरी करने के लिए विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इनका पता ढूंढ रहे हैं।

351 लोगों ने उठाया योजना का फायदा

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत करीब 351 ऐसे लोगों ने लाभ उठाया, जो सरकारी नौकरी पर पदस्थ हैं। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि का लाभ लेते हुए कई हितग्राहियों ने हजारों रुपए अपने खातों में जमा कर लिए। जिले में कुल 11,48, 200 रुपए, सरकारी नौकरी वालों ने पैसे अपने खाता में लिया।

नंबर और पता बदलने से बढ़ी परेशानी

वसूली की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के मोबाइल नंबर और पते तक बदलने की जानकारी सामने आई है। इससे संबंधित हितग्राहियों तक पहुंचना और उनसे संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। राशि वापस लेने के लिए विभाग को बार-बार प्रयास करने पड़ रहे हैं। वहीं, बकाया राशि जमा नहीं करने वाले लोगों से वसूली की प्रक्रिया जारी है।

162 लोगों से 4.75 लाख रु. की वसूली बाकी

भौतिक सत्यापन के दौरान अपात्र हितग्राहियों का मामला सामने आने के बाद संबंधित लोगों से राशि वापस लेने की कार्रवाई शुरू की गई। अब तक 189 लोगों से कुल 6 लाख 72 हजार 500 रुपए की वसूली की जा चुकी है। हालांकि, वसूली का लक्ष्य अभी पूरा नहीं हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक, 162 लोगों से अब भी 4 लाख 75 हजार 700 रुपए की राशि वसूलना बाकी है। ऐसे में विभाग के सामने बकाया राशि की वसूली करना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

शैल ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, जिन सरकारी नौकरी वालों ने महतारी वंदन योजना के तहत पैसा लिया था, उनसे वसूली की जा रही है। अब तक 189 लोगों से 6,72,500 रुपए की वसूली की जा चुकी है। लेकिन कुछ लोगों ने पता और नंबर बदल लिया है, इसके कारण दिक्कतें आ रही है।