Belonging: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल 16 नवंबर को सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव के विमोचन समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नई दिल्ली जाने से पहले रायपुर में कहा कि हमारी नेता सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव बेहद चर्चित और सबसे तेज़ी से बिकने वाली पुस्तकों में से एक है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
भूपेश बघेल ने कहा कि इसमें पिछले 50 वर्षों के इतिहास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन और राजनीतिक सफर के अनुभवों को भी साझा किया गया है। निश्चित रूप से यह पुस्तक आने वाले समय में देश के राजनीतिक इतिहास को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगी।