16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banned Pakistani Creams: रायपुर में बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, 300 से 550 रुपए तक कीमत, ड्रग विभाग ने मारा छापा

Banned Pakistani creams: गोल बाजार में 300 से 550 रुपए तक में पाकिस्तानी गोरी क्रीम बेचे जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर ड्रग विभाग की टीम ने दुकानों में छापेमारी कर जांच शुरू की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 16 Nov 2026, 6:46 PM IST

Pakistani creams

पाकिस्तानी गोरी क्रीम (Photo Patrika)

Pakistani Creams: रायपुर के गोल बाजार में पाकिस्तान में निर्मित प्रतिबंधित गोरी क्रीम की बिक्री का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गोल बाजार की दुकानों में छापेमारी कर जांच शुरू की है। केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद यह क्रीम राजधानी के बाजारों में 300 से 550 रुपये तक में बेची जा रही थी। दुकानदार ग्राहकों को चेहरे का रंग गोरा करने का दावा कर यह क्रीम बेच रहे थे।

नागपुर में सामने आए थे किडनी की परेशानी के मामले

महाराष्ट्र के नागपुर में किडनी संबंधी परेशानियों से जूझ रही करीब 18 महिलाओं द्वारा गोरी क्रीम का नियमित इस्तेमाल करने की बात सामने आई थी। किडनी विशेषज्ञों के पास वर्ष 2023-24 से ऐसे मरीज पहुंच रहे थे। इसके बाद क्रीम के नमूने की निजी प्रयोगशाला से जांच कराई गई थी। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की जांच में भी क्रीम में पारे की मात्रा कई गुना अधिक पाई गई थी। इन मामलों के सामने आने के बाद क्रीम के इस्तेमाल से होने वाले संभावित स्वास्थ्य संबंधी खतरों को लेकर चिंता बढ़ी थी।

गोल बाजार में ड्रग विभाग का छापा

पाकिस्तान में निर्मित गोरी क्रीम की बिक्री की सूचना मिलने के बाद ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने गोल बाजार स्थित दुकानों में पहुंचकर जांच की। विभाग अब इस बात का पता लगाने में जुटा है कि आयात पर प्रतिबंध के बावजूद यह क्रीम रायपुर के बाजारों तक कैसे पहुंची। टीम द्वारा क्रीम की आपूर्ति और इसके वितरण से जुड़े माध्यमों की पड़ताल की जा रही है।

प्रतिबंध के बावजूद बाजार तक कैसे पहुंची क्रीम?

केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रायपुर के गोल बाजार में इस क्रीम की बिक्री होना कई सवाल खड़े करता है। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम अब इसके आपूर्ति स्रोतों और वितरण व्यवस्था की जांच कर रही है। फिलहाल विभाग की जांच जारी है। प्रतिबंधित क्रीम रायपुर तक कैसे पहुंची और इसकी बिक्री के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता जांच के बाद चल सकेगा।