15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Janjatiya Gaurav Diwas: पीएम मोदी बोले- माओवाद व नक्सलवाद से मुक्ति देश की बड़ी उपलब्धि

Janjatiya Gaurav Diwas:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 16 Nov 2026, 1:27 AM IST

Janjatiya Gaurav Diwas

Janjatiya Gaurav Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ सहित देशभर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का ये आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है। पहली उपलब्धि है- देश के करीब 50 करोड़ लोगों का भीषण गरीबी को परास्त करना, गरीबी से बाहर निकलना। और दूसरी उपलब्धि है- देश का नक्सलवाद व माओवादी आतंक का खात्मा, माओवादी आतंक से मुक्ति पाना। ये दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन से, गहराई से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सली हिंसा ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे जनजातीय समाज का ही किया। 2014 में देश के करीब सवा सौ जिले माओवाद-नक्सलवाद से पीड़ित थे। हर साल हिंसा की सैकड़ों घटनाएं होती थीं। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इनमें बहुत बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाई-बहनों की थी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज जब वो माओवाद-नक्सलवाद खत्म हुआ, तो वो मां, मेरी जनजातीय समाज की माताएं-बहनें, आज हमें अनेक-अनेक आशीर्वाद दे रही हैं। वो बहन हमें आशीर्वाद दे रही है, जो आज अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। जिसका बचपन छीन लिया गया था, वो अब युवा बनकर हमारे साथ जुड़ रहा है, उसको पढ़ाई के अवसर मिल रहे हैं, रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बस्तर जैसा इलाका, जहां एक समय लोग जाने से डरते थे, अभी कुछ ही दिन पहले मैंने वहां हमारे सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह एवं लक्ष्मी वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव एवं पंडी राम मंडावी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

#में अब तक