
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नवा रायपुर में मंगलवार को आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। गृह मंत्री शाह पिछले दिनों कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा नई दिल्ली में आयोजित की गई मॉक पार्लियामेंट पर जमकर बरसे।
गृहमंत्री शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि मोदी सरकार प्रत्येक जनहित के मुद्दे पर खुली बहस के लिए तत्पर है। हम विशेष सत्र बुलाकर एसआईआर (SIR) पर चर्चा कराने को तैयार हैं।
अमित शाह ने कहा कि आप (राहुल गांधी) में यदि साहस है, तो जनता के सामने सदन के पटल पर तर्क रखिए। हाथ में संविधान की प्रति लेकर घूमने मात्र से उसकी रक्षा नहीं होती, आचरण भी संवैधानिक होना चाहिए। राहुल ने संसद को बंधक बना रखा है।
बता दें कि राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मिनिस्टर व जनप्रतिनिधि तथा गणमान्यजन उपस्थित थे।
संबंधित विषय:
Updated on:
4 Nov 2026, 1:40 AM IST
Published on:
4 Nov 2026, 1:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.