3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बोरवेल-कुएं का पानी पीने योग्य है या नहीं, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में मुफ्त कराएं जांच, मौके पर मिलेगी रिपोर्ट

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग निजी बोरवेल, ट्यूबवेल और कुएं के पानी की निःशुल्क जांच कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Nov 2026, 6:24 PM IST

Chhattisgarh Rajyotsav

राज्योत्सव में पानी की जाँच कराने लगा स्टॉल (photo Patrika)

Chhattisgarh Rajyautsav: आपके घर के बोरवेल या कुएं का पानी पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं, इसकी जांच अब बिना शुल्क करा सकते हैं। राज्योत्सव परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल पर निजी जल स्रोतों के पानी की निःशुल्क जांच की सुविधा दी जा रही है। खास बात यह है कि पानी का नमूना देने के बाद जांच रिपोर्ट भी विभागीय काउंटर से ही उपलब्ध कराई जा रही है।

पानी की गुणवत्ता पहचानने में करेगा मदद

इस सुविधा का लाभ ऐसे परिवार भी उठा सकते हैं, जो घर में पीने के लिए निजी ट्यूबवेल, बोरवेल या कुएं के पानी का इस्तेमाल करते हैं। विभाग के मुताबिक पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक, भारी धातुओं और बैक्टीरिया जैसे तत्वों की जांच की जा रही है। इससे पता चल सकेगा कि पानी की गुणवत्ता कैसी है और उसमें ऐसे तत्व तो मौजूद नहीं हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

यहां करना होगा संपर्क

पानी की जांच कराने के लिए नागरिकों को राज्योत्सव परिसर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य प्रदर्शनी स्थल पर संपर्क करना होगा। यह सुविधा 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव के दौरान निःशुल्क उपलब्ध है। विभागीय विशेषज्ञ पानी की गुणवत्ता, भू-जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के उपायों की जानकारी भी दे रहे हैं।

फ्लोराइड और आर्सेनिक समेत कई तत्वों की जांच

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुताबिक, जांच में पानी के नमूनों में फ्लोराइड, आर्सेनिक, भारी धातुओं और बैक्टीरिया की मौजूदगी की पड़ताल की जा रही है। इन तत्वों की अधिक मात्रा या हानिकारक सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी पानी की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। खासकर भूजल पर निर्भर रहने वाले परिवारों के लिए यह जांच उपयोगी है। लंबे समय तक दूषित या निर्धारित मानकों से अधिक हानिकारक तत्वों वाला पानी इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है। जांच रिपोर्ट से लोगों को पता चल सकेगा कि उनके घर के जल स्रोत का पानी पीने योग्य है या उसमें किसी तरह की समस्या मौजूद है।