3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rajyotsav: गृहमंत्री अमित शाह बोले- अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे

नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। सीएम विष्णुदेव साय सहित कैबिनेट मंत्री भी थे उपस्थित...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 3 Nov 2026, 11:27 PM IST

CG Rajyotsav

CG Rajyotsav: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करना चाहता हूं, जिन्होंने वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ की स्थापना की थी।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि एक समय जब इस क्षेत्र का विकास पूरी तरह रुक गया था, तब अटलजी ने इस राज्य का निर्माण किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारने का काम किया। मैं छत्तीसगढ़ की जनता, विशेषकर आदिवासी समुदाय को बधाई देता हूं कि आज यह राज्य नक्सल-मुक्त हो गया है और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। मैं सीएपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की भी सराहना करता हूं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज गौरव, संकल्प और सिद्धि का दिन है। गौरव है अटलजी की विरासत का, जिन्होंने श्रीराम के ननिहाल को एक अलग प्रदेश की पहचान दी। सिद्धि है इतने वर्षों के नक्सल मुक्ति संकल्प की, जो साकार हुआ और संकल्प है मोदीजी और विष्णुदेवजी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का।

राज्योत्सव समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री व बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।