मैनपाट टाइटंस ने तीसरे क्वार्टर में रुख बदलने की कोशिश की, जब संदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन उनकी बढ़त देर तक नहीं रही। स्ट्राइकर्स ने भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। अंतिम समय में मैनपाट ने बेहतर टीमवर्क से दो गोल और दागे तथा स्कोर 4-2 कर लीग की पहली चैंपियन बनने में कामयाब रही। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के अभिषेक को स्ट्राइकर ऑफ द मैच अवॉर्ड और मोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।