Amit Shah in Raipur: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वे 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बार राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है। समारोह में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोक नर्तकों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, जनता और युवाओं की मांग पर देश के तीन चर्चित कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के बाद अमित शाह दिल्ली लौट जाएंगे।