इस भर्ती अभियान के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में अलग-अलग श्रेणियों के कुल 3,560 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें शिक्षक के 1,068 पद, सहायक शिक्षक के 2,292 पद और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के 200 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरा जा सकेगा।