CGPSC Controversy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें उठाई हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार से पहले सूचना के अधिकार (RTI) के तहत अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग रखी। अभ्यर्थियों का कहना है कि साक्षात्कार से पहले उन्हें अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी मिलनी चाहिए, ताकि वे अपने प्रदर्शन को समझ सकें और पुनर्मूल्यांकन की मांग पर विचार कर सकें।