16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका पड़ताल: धान खरीदी के पहले दिन खुली तैयारियों की पोल, कहीं पूजा नहीं तो कहीं टोकन का इंतजार, ऐसा रहा हाल

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आने लगी है। रायपुर जिले में पहले ही दिन कहीं पूजा में देरी हुई तो कहीं किसान टोकन का इंतजार करते नजर आए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

हिमांशु शर्मा

•

Updated: 16 Nov 2026, 2:44 PM IST

Raipur Paddy Procurement

केंद्रों पर सन्नाटा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Paddy Procurement 2026: जिले समेत प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत को लेकर प्रशासन ने भले ही तैयारियों के बड़े-बड़े दावे किए हों, लेकिन पहले ही दिन उपार्जन केंद्रों की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आई। खरीदी शुरू होने के दिन सुबह 11.30 बजे तक कई केंद्रों में पूजा तक नहीं हो पाई थी। कहीं किसानों ने टोकन ही नहीं कटवाया, तो कहीं व्यवस्थाएं ही अधूरी नजर आईं। ऐसे में धान खरीदी के पहले दिन ही प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। सरकारी स्तर पर खरीदी को लेकर व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया गया था, लेकिन केंद्रों में हालात कुछ और ही दिखाई दिए।

बिजली गुल हुई तो व्यवस्था भी ठप

उपार्जन केंद्रों में बिजली व्यवस्था को लेकर भी तैयारियों की कमी सामने आई। कई जगह बिजली गुल होने की स्थिति में कामकाज जारी रखने के लिए जनरेटर और बैटरी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर खरीदी प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा बना रहा। सवाल यह है कि जब धान खरीदी की तारीख पहले से तय थी, तो वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुनिश्चित क्यों नहीं की गई?

दावों और हकीकत में बड़ा अंतर

धान खरीदी किसानों के लिए सालभर की मेहनत का सबसे अहम पड़ाव है। ऐसे में पहले ही पूजा और बिजली जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं में खामियां सामने आना प्रशासनिक तैयारी पर सवाल खड़े करता है।

पत्रिका की पड़ताड में इस तरह के मामले आए सामने

केस 1- पत्रिका की टीम सुबह 11 बजे सेजबहार स्थित खरीदी केंद्र पहुंची। तो यहां सन्नाटा छाया हुआ था। यहां मौजूद व्यक्ति ने कहा कि अबतक पूजा ही नहीं हुआ है, इंतजार कर रहे है। आज किसी की भी खरीदी नहीं है, किसान टोकन कटवाने नहीं पहुंचे।

केस 2- 11.17 बजे दतरेंगा स्थित खरीदी केंद्र पहुंचे, तो यहां भी ना पूजा हुई थी, ना ही कोई किसान धान बेचने पहुंचा। करीब 15 मिनट बाद समिति के अध्यक्ष पहुंचे फिर तौल मशीन समेत अन्य की पूजा की गई। मौजूद स्टॉफ ने बताया कि आज किसी का टोकन नहीं कटा है, 17 व 18 नवंबर को 3-3 किसान का टोकन कटा है। वहीं लाइट गोल होने पर कहा कि कोई व्यवस्था नहीं है, सिर्फ यूपीएस है, इसे दस मिनट तक काम चल जाएगा।

केस 3- 12.10 बजे रवेली के धान खरीदी केंद्र पहुंचे। यहां 5 किसानों ने टोकन कटवाया था, इन्होंने 245 क्विंटल धान बेचा। वहीं नमी 14.90 पाया गया। बिजली की व्यवस्था को लेकर बताया कि उनके यहां इन्वर्टर की व्यवस्था है।

किसानों के विरोध से मंच छोड़ भागे नेता

रवेली में खरीदी की शुरुआत करने और किसानों से बातचीत करने भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेचे हुए धान का जिला सहकारी बैंक से उन्हें एकमुश्त पैसा नहीं मिलता है। जो किसान उन्हें घूस देते हैं, उन्हे पूरा पैसा दे दिया जाता है। यदि हमारे यहां चिकित्सा समेत अन्य जरूरत के अनुसार अधिक पैसे लगते हैं तब हम क्या करें? इसके जवाब में भाजपा नेता ने देखते हैं कहकर वहां से चले गए। धनेश सोनकर और उत्तम कुमार साहू ने कहा कि बैंक में 11-12 बजे तक कोई पहुंचता नहीं है, किसानों को इंतजार करते बैठे रहना पड़ता है।

366 किसानों ने 2 करोड़ 29 लाख का धान बेचा

विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार रायपुर जिले में 1,39,854 किसान पंजीकृत है। पहले दिन 129 उपार्जन केंद्रों में 366 किसानों से 272.61 कुल रकबा का 936.56 टन धान की खरीदी हुई। जो कि करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए का धान है। वहीं जिले में बने 21 नए धान उपार्जन केंद्र में से 17 केंद्रों में भी खरीदी शुरु हो गई है। जिले में कुल 159 उपार्जन केंद्र है, जिसमें से 30 केंद्रों में खरीदी शुरु नहीं हुई।