मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस नेताओं से आदिवासी क्षेत्रों और विशेष पिछड़ी जनजातियों की बसाहटों में जाकर विकास कार्यों को देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि वहां लोगों के घरों, बिजली, पानी और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए काम हो रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।