कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को पांच महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होंगे। इनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वरिष्ठ नेत्री डॉ. सरोज पांडेय, महिला मोर्चा प्रभारी सुभाष तिवारी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। बैठक के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।