16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे से थमेगी विमानों की रफ्तार! छत्तीसगढ़ के 4 रीजनल एयरपोर्ट में इन सुविधाओं की कमी, जानें क्या है स्थिति?

Airport Upgrade: ठंड के मौसम में कोहरे के कारण हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। सुबह के वक्त विजिबिलिटी 500 मीटर से कम होने पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी हो सकती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

image

अजय रघुवंशी

•

Updated: 16 Nov 2026, 9:24 AM IST

Low Visibility Landing

कोहरे से थमेगी विमानों की रफ्तार (फोटो सोर्स- AI)

रायपुर@अजय रघुवंशी। Chhattisgarh Regional Airports: ठंड की दस्तक के साथ ही कोहरे ने हवाई सेवाओं के सामने चुनौती खड़ी करनी शुरू कर दी है। सुबह के वक्त विजिबिलिटी 500 मीटर से नीचे पहुंचने पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही है। बीते वर्ष 100 से अधिक उड़ानों को लो- विजिबिल्टिी का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उड़ानों के समय में लेटलतीफी दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक आधुनिक लैंडिंग सिस्टम की मदद से 50 मीटर तक की रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) में भी विमान उतारना संभव है, लेकिन इसके लिए एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक तकनीक और जरूरी सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए।

माना एयरपोर्ट पर आधुनिक लैंडिंग सिस्टम मौजूद है, लेकिन बिलासपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे रीजनल एयरपोर्ट पर अभी ऐसी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यात्री विमानों के साथ ही वीवीआईपी दौर के लिए सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। इन एयरपोर्ट को लो विजिबिलिटी लैंडिंग सिस्टम, बेहतर रनवे लाइटिंग और नाइट लैंडिंग की सुविधाओं से लैस किया जाए तो खराब मौसम में उड़ानों के संचालन की दिक्कतें कम होंगी और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलेगा।

अब सैटेलाइट से लैडिंग सिस्टम का भी परीक्षण

देश के ज्यादातर एयरपोर्ट में इंस्ट्रूमेंट लैडिंग सिस्टम (आईएलएस) के जरिए लैडिंग होती है। इस वर्ष जून महीने में सैटेलाइट के जरिए कमर्शियल विमान की लैडिंग कराई गई। इंडिगो के एयरबस ए320 ने भारत के स्वदेशी गगन (जीएजीएएन) नेविगेशन सिस्टम की मदद से यह सफल लैंडिंग की, जिसकी निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की। रनवे तक पहुंचने के लिए इस बार विमान को जमीन पर लगे रेडियो उपकरणों की बजाय उपग्रह संकेतों से दिशा-निर्देश मिले।

एयरपोर्ट केटेगरी- लैडिंग की न्यूनतम शर्त

  • सीएटी-1- 500 या 700 मीटर आरवीआर
  • सीएटी-2- 300 मीटर आरवीआर
  • सीएटी-3 (ए)-175 मीटर आरवीआर
  • सीएटी-3 (बी)- 50 मीटर या 175 मीटर आरवीआर

एयरपोर्ट में सुविधाएं

  1. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना- डीवीओआर सिस्टम, नाइट लैडिंग और सीएटी-1 श्रेणी का उल्लेख
  2. बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर-ऑल वेदर ऑपरेशन को मंजूरी, लेकिन ऑपरेशन के लिए अभी और इंतजार
  3. मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर- नाइट लैडिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं, नॉन इंस्ट्रूमेंट रन-वे बताया गया है।
  4. मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर- 3सी-वीएफआर का लाइसेंस, कम विजिबिल्टिी में परेशानी।
  5. रायगढ़ एयरपोर्ट- ऑल वेदर लैंडिंग श्रेणी में शामिल नहीं, हाईटेक सुविधाओं की आवश्यकता।

वर्ष 2022 में सरकारी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

12 मई 2022 को सरकारी विमान अगस्ता ए-10-9 (ई) हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। एयरक्रॉफ्ट एक्सीटेंड इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) के मुताबिक अंतिम जांच रिपोर्ट में दुर्घटना का घटनाक्रम तकनीकी खराबी, विशेषकर रडार की प्रभावशीलता में कमी और लैंडिंग के बाद हेलिकॉप्टर के नियंत्रण खोने से संबंधित रहा। ब्यूरो ने इसे कोहरे या कम विजिबिलिटी से हुई दुर्घटना बताना सही नहीं होगा बताया था। हालांकि इससे पहले माना एयरपोर्ट से कम विजिबिल्टिी की वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है।

बिलासपुर एयरपोर्ट को आईएफआर की अनुमति

डीजीसीए ने बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशंस की अनुमति दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक अब बिलासपुर में सभी मौसम में विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। बिलासपुर एयरपोर्ट को 3सी- वीएफआर से 3सी ऑल वेदर श्रेणी (आईएफआर) श्रेणी में अपग्रेड किया गया है।

पंकज जायसवाल, रिटायर्ड सीनियर टेक्निकल एडवाइजर, छत्तीसगढ़ शासन के मुताबिक ठंड और बारिश के दिनों में विजिबिलिटी की समस्या आती है। माना एयरपोर्ट और बिलासपुर में अच्छी तकनीकी सुविधाएं हैं, लेकिन प्रदेश के बाकी रीजनल एयरपोर्ट को भी और ज्यादा अपग्रेड करने की जरूरत है। लो विजिबिलिटी में लैंडिंग और नाइट ऑपरेशन की सुविधाएं बढऩे से हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

फैक्ट फाइल

  • माना एयरपोर्ट से रोजाना उड़ानें- 60
  • प्रतिदिन औसत यात्रियों की संख्या- 5000- 6000
  • कुल शहरों के लिए उड़ानें-10 से अधिक
  • हर महीने यात्री- 1 लाख से अधिक