16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपक टंडन के मोबाइल में सफेदपोशों की चैटिंग! फॉरेंसिक जांच से खुल सकते हैं कई रसूखदारों के राज, मचेगा हड़कंप

Deepak Tandon Mobile Chat: ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार होटल कारोबारी दीपक टंडन के मोबाइल फोन से कई अहम खुलासे होने की संभावना है। पुलिस चार मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Nov 2026, 8:15 AM IST

Couple Hotel Blackmail

आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Deepak Tandon Blackmail Case: ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार होटल कारोबारी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा चौबे उर्फ बरखा टंडन के चार मोबाइल फोन की फॉरेसिंक जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। इन मोबाइलों में कई सफेदपोशों के चैटिंग, स्पा सेवा, लेन-देन आदि से जुड़ी चैटिंग, कॉल और कान्टेक्ट नंबर हैं। बताया जाता है कि अपराध की जांच के हिसाब से बरखा का मोबाइल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकांश अवैध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी इसी मोबाइल में है। इस मोबाइल को तेलीबांधा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बरखा की गिरफ्तारी के समय जब्त किया था। अब तक इसकी जांच शुरू नहीं हुई है। चर्चा है कि दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उसके साथियों ने महिला डीएसपी के मामले के बाद एक चर्चित आईपीएस को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। इसमें कुछ ऐसे लोग शामिल थे, जिनका उसके होटल में आना-जाना था। अक्सर देर रात तक होटल में शराब पार्टी करते थे।

सफेदपोश भी लेते थे स्पा की सेवा

लीज में लेकर दीपक ने होटल वेलकम श्री शुरू किया था। शुरुआत में केवल होटल संचालित किया जा रहा था। दीपक के संबंध जब कुछ पुलिस अधिकारियों, नेताओं और सफेदपोशों से हुए, तो उसने होटल में स्पा सेंटर भी शुरू किया। बताया जाता है कि कई सफेदपोश स्पा आते थे। उन्हें दीपक निशुल्क सेवा मुहैया कराता था। होटल एटमोस्फेरिया भी दीपक का था, लेकिन अब ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़े अग्रवाल को बेच दिया गया है।

पति-पत्नी से होगी पूछताछ

17 नवंबर को बिलासपुर से रायपुर पुलिस दीपक का रिमांड लेकर आएगी। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इसमें दीपक के अलावा उसकी पत्नी बरखा से भी पूछताछ होगी। दोनों के मोबाइल में मिले चैट के संबंध में पूछताछ की जाएगी।