13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कपल्स को 2 घंटे के लिए किराए पर देता था कमरा, फिर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, आरोपी दीपक टंडन पर 6 केस दर्ज

Deepak Tandon Fraud Case: रायपुर में ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब तक 6 मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि वह अपने होटल में कपल्स को दो घंटे के लिए 1500 रुपए में कमरा किराए पर देता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:52 AM IST

Couple Hotel Blackmail

आरोपी दीपक टंडन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Deepak Tandon Blackmail Case: लाखों की रुपए की ठगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ अब तक कुल 6 मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी अपने होटल में कपल्स को दो-दो घंटे के लिए 1500-1500 रुपए किराए पर रूम देता था। इसके बाद उन युवतियों को ब्लैकमेल करता था। होटल में सीसीटीवी कैमरे के जरिए कल्पस के फोटो-वीडियो बनाने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। कई अफसरों और नेताओं को भी होटल में बुलाया जाता था।

दीपक के तीनों मोबाइल और उसकी पत्नी बरखा के मोबाइल में इससे जुड़ी कई वाट्सऐप चैटिंग, फोटो-वीडियो होने का पता चला है। बिलासपुर पुलिस ने तीनों मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा है। रायपुर पुलिस ने भी बरखा के मोबाइल को जब्त किया है। इसमें दीपक के अवैध कारोबार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी होने की चर्चा है। आरोपी ने ब्लैकमेलिंग करने के लिए कुछ अन्य लोगों को भी अपने साथ रखा था। उनकी भूमिका को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठगा

आरोपी दीपक काफी शातिर है। उसने एक भाजपा नेत्री से भी लाखों रुपए ठग लिया है। कई बड़े नेताओं के साथ आरोपी ने फोटो खिंचवाए हैं और अपने सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर कर रखा है। आरोपी के होटल में पुलिस अफसरों, डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी व अन्य अधिकारियों का भी आना-जाना था। उनसे भी ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपए दीपक ने लिए हैं।

रायपुर पुलिस लेगी रिमांड

रायपुर पुलिस को दीपक की गिरफ्तारी करने और पूछताछ की अनुमति मिल गई है। रायपुर पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी। अब उसे बिलासपुर से लाकर रायपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान पुलिस उसकी रिमांड मांगेंगी। उल्लेखनीय है कि आरोपी की पत्नी बरखा टंडन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

कई लोग हैं पीड़ित

आरोपी दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी के दो और अवैध कब्जे की एक सहित कुल 3 एफआईआर दर्ज है। बताया जाता है कि आरोपी से पीड़ित कई लोग हैं। आरोपी ठगी के अलावा ब्लैकमेलिंग भी किया है। बिलासपुर के मामले में दीपक के खिलाफ आईटी एक्ट का केस भी दर्ज है। इस कारण उसके तीनों मोबाइल की जांच बिलासपुर पुलिस कर रही है।

रमाकांत साहू, एसीपी, सिविल लाइन, रायपुर के मुताबिक, न्यायालय से आरोपी दीपक टंडन से पूछताछ की अनुमति मिली है। उसे रायपुर के मामले में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी।