12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल

Surajpur Crime news: सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी अंतर्गत ईरा नाला में गिरने से मौत होने की दी थी सूचना, पीएम रिपोर्ट व गवाहों के बयान के आधार पर हत्या करने की सामने आई बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Nov 2026, 7:35 PM IST

Wife murder in Surajpur district

Surajpur Murder Case, पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चेन्द्रा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पत्नी की हत्या (Wife murder) कर उसे हादसे का रूप देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पत्नी की मौत को नाला के पत्थर में गिरने से लगी चोट का परिणाम बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की जांच, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात पता चली कि बेरहमी से की गई मारपीट में महिला की मौत हुई है। पति ने ही हत्या करने के बाद पुलिस के सामने झूठी कहानी बताई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूरजपुर जिले के चेंद्रा चौकी अंतर्गत ग्राम रैसरा निवासी लालू प्रसाद पण्डो ने 10 नवंबर को सूचना दी थी कि वह 9 नवंबर को अपनी पत्नी लक्षंती बाई के साथ महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की राशि चेक कराने ग्राहक लोक सेवा केंद्र गया था। वहां से दोनों ग्राम टोमो स्थित अपने फूफा के घर जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे ग्राम टोमो के बेवराडांड़ के पास ईरा नाला पार करते समय उसकी पत्नी नाले के पत्थर पर गिर गई, जिससे उसे अंदरूनी चोट लग गई और वह पानी में भीग गई।

इसके बाद वह पत्नी को नाले से उठाकर पास ही एक व्यक्ति के मवेशी बांधने के बथान के समीप आम के पेड़ के नीचे ले गया और उसकी सिकाई करने लगा। रात 11 बजे पत्नी को छूकर देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। उसने पत्नी की मौत नाले में गिरने से आई चोट के कारण होना बताया था। मामले में चौकी चेंद्रा (Chendra police) में मर्ग कायम कर जांच की गई।

Wife murder in Surajpur: बेरहमी से पिटाई की बात आई सामने

पुलिस को गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लक्षंती बाई की मौत नाले में गिरने से नहीं, बल्कि पति लालू प्रसाद द्वारा लात-मुक्के से बेरहमी से मारपीट (Wife brutally beaten) करने के कारण आई अंदरूनी चोटों से हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद झूठी सूचना देकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया था।

इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति लालू प्रसाद पंडो उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी चेन्द्रा सुमंत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक लालमन राजवाड़े, आरक्षक मनोज जायसवाल, जगत पैकरा, कमलेश्वर सिंह व गिरजाशंकर सक्रिय रहे।

गाली-गलौज से नाराज होकर मारपीट

पुलिस पूछताछ में आरोपी लालू प्रसाद पण्डो ने बताया कि नाला पार करते समय पत्नी पानी (Wife brutal murder) में गिर गई थी। उसे उठाकर नाला पार कराने के बाद जब उसने जल्दी चलने के लिए कहा तो पत्नी ने उसे अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर उसने पत्नी की लात-मुक्के से पिटाई कर दी। इससे आई चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।